बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्ति के रंग में रंगे बच्चे, 4 दिनों से कर रहे रामायण पाठ, 22 जनवरी को मनाएंगे दिवाली

BIHAR NEWS : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्ति के रंग में रंगे बच्चे, 4 दिनों से कर रहे रामायण पाठ, 22 जनवरी को मनाएंगे दिवाली

MUNGER : मुंगेर शहर स्थित दो नंबर गुमटी के पास के एक अदभुत नजारा देखने को मिला। जहां छोटे छोटे 40 बच्चों के मंडली द्वारा पुजारी के नेतृत्व में रामायण पाठ करते हुए देखा गया। जब जानकारी ली गई तो पता चला की इन बच्चों के द्वारा पिछले पांच दिनों से प्रत्येक दिन लगातार दो घंटे रामायण का पाठ किया जाता है। यह सिलसिला राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी तक चलेगा। 22 जनवरी को यहां भव्य दीपावली का भी आयोजन किया जायेगा।

कहा की छोटे छोटे बच्चों के द्वारा रामायण पाठ करना वहां से गुजरने वाले लोगों को मंत्र मुग्ध कर देता है। इतना ही नहीं इन बच्चों के द्वारा रामायण को लेकर कागजों पर चित्र भी बनाए गए है, जो देखने में काफी ही सुंदर थे। वहीं आयोजक सुमेधा आर्या ने बताया की राम राज्य का आगमन हो चुका है। इसका एक यह उदाहरण है। ये बच्चे पिछले पांच दिनों से प्रत्येक दिन संध्या में रामायण का पाठ करते है। इन बच्चों ने भी राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का अक्षत बांटा है।  साथ ही ये रामायण को ले काफी सुंदर सुंदर चित्र भी बनाए है। 

वहीं पुजारी कौशल कुमार झा ने बताया की इन बच्चों के द्वारा किया जा रहा रामायण पाठ अदभुत है। रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होने वाला हैं। इन बच्चो को पता होना चाहिए की राम कौन थे। उन्हें आदर्श पुरुष क्यों कहा जाता है। ताकि जब ये बच्चे बड़े हो तो इन्हे ज्ञात हो कि जब रामलला का प्राण प्रतिष्ठा हो रहा था तो उन्होंने रामायण का पाठ किया था। 

बच्चों ने भी बताया की उन्हें रामायण का पाठ करना और भजन करना काफी अच्छा लगता है। वे रामलला के विराजमान होने की खुशी में प्रत्येक दिन रामायण का पाठ कर रहे है। 22 जनवरी को वे लोग दीपावली भी मनाएंगे। 

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News