बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग का दावा, नीतीश कुर्सी बचाने के लिए लालू के सामने नतमस्त होंगे, इसकी फोटो मैं सार्वजनिक करूंगा

चिराग का दावा, नीतीश कुर्सी बचाने के लिए लालू के सामने नतमस्त होंगे, इसकी फोटो मैं सार्वजनिक करूंगा

पटना... तीसरे चरण में चुनाव के प्रचार का शोर आज शाम पांच बजे थम जाएगा। दो चरणों के बाद ही एनडीए और महागठबंधन जीत का ताल ठोकती नजर आ रही है। इन दोनों के साथ लोजपा भी जीत का दावा करने में पीछे नहीं है। भाजपा भले ही लोजपा को एनडीए का हिस्सा मानने से इंकार करती रही हो, लेकिन लोजपा प्रमुख और उनके सभी प्रत्याशी भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की बात कहते आ रहे हैं। गुरुवार को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने चर्चा के दौरन अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार 10 भाजपा के नेतृत्व में भाजपा-लोजपा की सरकार बनने जा रही है। इस बार 10 नवंबर को नीतीश कुमार की विदाई तय है। 

चिराग ने कहा कि दो चरणों के रुझान जो सामने आ रहे हं, उसमें लोजपा के अधिकतर प्रत्याशियों को जीत मिल रही है। ये अब साफ हो गया है कि भाजपा और लोजपा की सरकार बनेगी। चिराग ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार के लोग अपना वोट जदयू को देकर बर्बाद नहीं करें। नीतीश कुमार व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 5 सालों में बिहार के लिए किए गए उपलब्धियों को बताएं। जनता के बीच नीतीश कुमार का विरोध हो रहा है। नीतीश कुमार कभी लोगों से विरोध करने की समस्या क्यों नहीं पूछते हैं। 

चिराग ने फिर दोहराया कि हमारी में नीतीश कुमार के योजनाओं की जांच होगी और भ्रष्टाचार की आंच उन तक जरूर जाएगी। हर साल बाढ़ आता है राज्य कोष से काफी खर्च होता है, लेकिन खर्च होने के बाद भी बाढ़ से लोग नहीं बच रहे हैं। इसमें भी बड़े घोटाले हो रहे हैं ओर ये जांच का विषय है। वहीं शिक्षा की बदहाली पर चिराग ने कहा कि बिहार में तीन साल के बजाए 5 सालों में डिग्री मिल रही है। इस पर कभी राज्यपाल के साथ बैठकर चर्चा क्यों नहीं की। 

चिराग पासवान ने कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं। इस काम में उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगा दी है, लेकिन 10 नंवबर को उन्हें एक अणे मार्ग वाला निवास खाली करना ही पड़ेगा। 

नीतीश कुमार को लेकर चिराग ने कहा कि 10 नंवबर के बाद सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री लालू यादव के सामने नतमस्त होंगे। इसका मैं फोटो सार्वजनिक करूंगा। 


Suggested News