बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अमित शाह ने भ्रम दूर किया, फिर चिराग का दिल भाजपा के साथ, जुमई सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के लिए मांगा वोट

अमित शाह ने भ्रम दूर किया, फिर चिराग का दिल भाजपा के साथ, जुमई सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के लिए मांगा वोट

पटना : केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने एक ओर जहां पूरी तरह से यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा का लोजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं और बिहार विस चुनाव में लोजपा ही हमार साथ छोड़कर गई है। इसके बावजूद लोजपा प्रमुख चिराग पासवान का दिल भाजपा और उसके प्रत्याशियों के साथ है। एक ताजा मामला यह है कि जमुई विस सीट से भाजपा ने श्रेयसी सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है और इसी जमुई लोकसभा सीट से चिराग पासवान सांसद हैं। उन्होंने श्रेयसी सिंह को अपनी छोटी बहन बताते हुए लोजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता से अपील की है कि उन्हें भारी समर्थन देते हुए जीत दिलाएं। गौरतलब है कि श्रेयसी सिंह नेशनल शूटर हैं और इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में जमुई सीट से मैदान में हैं।


जमुई. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में चुनाव प्रचार के साथ ही विरोधियों पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. बात एनडीए की करें तो जेडीयू के निशाने पर चिराग और चिराग के निशाने पर नीतीश हैं, लेकिन बीजेपी के लिए चिराग पासवान न केवल अपनी दोस्ती दिखा रहे हैं बल्कि उनके प्रत्याशियों के लिए वोट अपील भी कर रहे हैं। चिराग पासवान बिहार की जमुई सीट से लोजपा के सांसद है। इस चुनाव में उनके संसदीय क्षेत्र जमुई विधानसभा सीट की सीट भाजपा के खाते में गई है और यहां की उम्मीदवार श्रेयसी सिंह हैं जो कि नेशनल शूटर हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की बेटी भी। चिराग ने खुलकर श्रेयसी का समर्थन किया है।


Suggested News