बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग पासवान ने पूछा आखिर इन दो कद्दावर लोगों का नाम लेना विपक्ष के बड़े नेताओं ने बंद क्यों कर दिया, कोई डील हुई है क्या ?

चिराग पासवान ने पूछा आखिर इन दो कद्दावर लोगों का नाम लेना विपक्ष के बड़े नेताओं ने बंद क्यों कर दिया, कोई डील हुई है क्या ?

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी ने विपक्ष से आडानी अंबानी को लेकर बड़ा सवाल किया है। उन्होंने पूछा है कि अब विपक्ष के लोग अडानी अंबानी का नाम क्यों नहीं ले रहे हैं। वहीं पीएम के इस सवाल के बाद सियासी पारा हाई है। एनडीए के तमाम नेता सवाल कर रहे हैं कि विपक्ष अब अडानी अंबानी का नाम क्यों नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी पूछा है कि क्या अडानी अंबानी उनका ध्यान रख रहे हैं, इसलिए वो नाम लेना छोड़ दिए हैं।

दरअसल, चिराग पासवान ने कहा कि, विपक्ष रोज जिसका नाम लेकर हमलोगों को घेरना का काम करते थे, तो क्या कारण है कि चुनाव के बीच आप में आकर इस विषय को उठाना बंद कर दिया। क्या उनका ध्यान रखा जाने लागा उनलोगों के द्वारा। कांग्रेस सहित तमाम विपक्ष आज इस नाम को लेना छोड़ दिया। तो क्या ऐसी कोई कारण है जो इनकी जुबान बंद हो गई है। इन लोगों का चुनाव के वक्त ध्यान रखा जाने लगा क्या? चुनाव के वक्त कई लोगों को कई लोगों के द्वारा मदद की जाती है।

वहीं चिराग ने आगे कहा कि, इससे एक बात तो साफ होती है कि चुनाव के पहले जो आरोप ये लोग लगा रहे थे वो बेबुनीयादी थी। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार हिंदुओं की जनसंख्या 8 प्रतिशत कम हुई है तो वहीं अल्प संख्यकों की जनसंख्या में वृद्धि हुई है। इसको लेकर चिराग पासवान ने कहा कि, यह चिंता का विषय है। 

दरअसल, एक चुनावी सभा में पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा था कि, "जब से चुनाव घोषित हुआ है, इन्होंने (राहुल गांधी) अंबानी, अडानी को गाली देना बंद कर दिया।" पीएम मोदी बोले, "मैं आज तेलंगाना की धरती से पूछना चाहता हूं कि शहज़ादे घोषित करें कि चुनाव में ये अंबानी, अडानी से कितना माल उठाया है। काले धन के कितने बोरे भरकर मारे हैं। आज टेंपो भरकर नोट कांग्रेस के लिए पहुंची है क्या?" "क्या सौदा हुआ है। आपने रातों रात अंबानी, अडानी को गाली देना बंद कर दिया। ज़रूर दाल में कुछ काला है। पांच साल तक अंबानी, अडानी को गाली दी और रातों रात गालियां बंद हो गईं। मतलब कोई न कोई चोरी का माल, टेंपो भर भरकर आपने पाया है। देश को जवाब देना पड़ेगा।" 

Suggested News