बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

...तो तेजस्वी की नकल कर रहे चिराग? विस चुनाव में पूरी तरह से 'पिटने' के बाद लोजपा सुप्रीमो भी निकालेंगे धन्यवाद यात्रा

...तो तेजस्वी की नकल कर रहे चिराग? विस चुनाव में पूरी तरह से 'पिटने' के बाद लोजपा सुप्रीमो भी निकालेंगे धन्यवाद यात्रा

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में शिकस्त के बाद महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव धन्यवाद यात्रा निकालेंगे। राबड़ी आवास पर नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में तेजस्वी यादव ने यह ऐलान किया। प्रेस कांफ्रेस करते हुए तेजस्वी ने एक एक कर बीजेपी, नीतीश और चुनाव आयोग पर बरसे। उन्होंने कहा कि मैं बिहार के लोगों को धन्यवाद देता हूं। जनादेश महागठबंधन का पक्षधर था, लेकिन चुनाव आयोग का परिणाम एनडीए के पक्ष में था। तेजस्वी ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है। 2015 में जब महागठबंधन बना था, तब वोट हमारे पक्ष में थे, लेकिन भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए चोर दरवाजे से प्रवेश किया। तेजस्वी यादव द्वारा आने वाले दिनों में धन्यवाद यात्रा निकालने की खबर आने के बाद लोजपा की झोपड़ी जला चुके पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान भी धन्यवाद यात्रा निकालेंगे।

  तेजस्वी के रास्ते चले चिराग

बिहार विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से पिटने के बाद चिराग पासवान भी यात्रा निकालेंगे। सुबह में तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि वे बिहार में धन्यवाद यात्रा निकालेंगे। इसके बाद शाम होते ही चिराग पासवान ने भी ऐलान कर दिया कि वे भी धन्यवाद यात्रा निकालेंगे।

चिराग को सिर्फ एक सीट

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार विधान सभा चुनाव 2020 मे बिहार की महान जनता का जो प्यार, समर्थन और आशीर्वाद बिहार 1st बिहारी 1st को मिला है उसके लिए हम समस्त प्रदेश वासियों का आभार प्रकट करते हैं। आगे चिराग ने बताया कि पहली बार  लोक जन शक्ति पार्टी अकेले चुनाव मैदान मे उतरी और लगभग 25 लाख लोगों ने बिहार 1st बिहारी 1st को अपना आशीर्वाद दिया और लगभग 6 प्रतिशत वोट पार्टी को मिला है हम अपनी और पार्टी की ओर से उन्हे धन्यवाद देते हैं और पार्टी इसके लिए प्रदेश के हर एक जिले मे धन्यवाद यात्रा निकालेगी। ये यात्रा छठ महापर्व के बाद निकलेगी ।




Suggested News