बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिवहर में डबल मर्डर के पीड़ित परिजनों से मिले चिराग पासवान, बढ़ते अपराध को लेकर सीएम नीतीश पर साधा निशाना

शिवहर में डबल मर्डर के पीड़ित परिजनों से मिले चिराग पासवान, बढ़ते अपराध को लेकर सीएम नीतीश पर साधा निशाना

SHEOHAR : जिले के शिवहर थाना क्षेत्र के रेजमा गांव में पिछले दिनों हुए दो दलित भाईयो के डबल मर्डर व रामवन में जाप नेता सुबोध राय के मर्डर के बाद आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग  पासवान अपने समर्थकों के साथ रेजमा व रामवन पहुँचे। इस दौरान उन्होंने मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।


वही चिराग पासवान ने राज्य की नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में प्रतिदिन अपराधियों का तांडव  हो रहा था। उन्होंने कहा की चिराग पासवान से दुश्मनी है तो दुश्मनी निकाल लीजिए। लेकिन इन गरीबों का क्या कसूर जो इनकी लगातार हत्या हो रही है। बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। गंभीर घटना को अंजाम देने के बाद भी अपराधी पुलिस के पकड़ में नही आता है।

साथ ही उन्होंने बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि खाने के सामानों पर कभी टैक्स नहीं लगा है। आज दही, दूध, आटा पर GST लग गया है। सरकार इसे तुरंत वापस ले। नहीं तो देश के गरीब लोगों को काफी परेशानी होगी।

इस मौके पर लोजपा के प्रदेश महासचिव रंजन कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष विजय कुमार पांडे सहित भारी संख्या में लोजपा ( रामविलास) के समर्थक मौजूद थे। यहाँ आने पर कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का जोरदार स्वागत किया। 

शिवहर से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News