नालंदा-सासाराम हिंसा पर बोले चिराग – बिहार के मुख्यमंत्री को यह पसंद है

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हिंसा पसंद है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि हमारे बिहार को उन्होंने अपनी सत्ता के लिए आग में झौंक दिया है। यह कहना है लोजपा रामविलास अध्यक्ष चिराग पासवान का। पटना पहुंचे जमुई सांसद ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि बिहार में इस तरह की हिंसा हुई है। सच यह है कि यह सब नीतीश कुमार को पसंद आता है कि लोग एक दूसरे से झगड़े और उनकी राजनीति चलती रहे।

बांटना उनका पुराना काम

चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार को बांटना बड़ा पसंद है। कभी पिछड़ा-अतिपिछड़ा करते हैं तो कभी दलित – महादलित करते हैं। रामनवमी में हुई हिंसा सिर्फ उदाहरण है। यहां तो हर दिन हत्या, लूट और रेप जैसी घटनाएं हो रही है। 

अपने गृह जिले को नहीं बचा पाए

चिराग पासवान ने कहा नीतीश कुमार बिहार के गृह मंत्री हैं, लेकिन खुद उनका ही गृह जिला आग में चार दिन तक चलता रहा और वह चुपचाप बैठे रहे। नीतीश कुमार बिहार को सुरक्षित रखने में नाकाम हो गए हैं। जो हालात हैं उसमें सिर्फ राष्ट्रपति शासन लागू करना ही सबसे बेहतर विकल्प है। इस संबंध में एक दिन पहले हमलोंगों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

राज्य का सिस्टम फेल्योर

चिराग ने हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताने भर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह इल्जाम लगा देना कि इसके पीछे भाजपा का हाथ है। इससे राज्य की जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती है। यह आपके सिस्टम की नाकामी है कि इतनी बड़ी घटना की साजिश रची गई और किसी को भनक तक नहीं लगी। सिर्फ इल्जाम लगाने से कुछ नहीं होगा। अगर कोई तथ्य है उसे पेश करना चाहिए।

सीएम नीतीश को साथ साथ दी बधाई

चिराग पासवान ने इस दौरान लाल किले की तस्वीर के सामने इफ्तार पार्टी करने को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा उनके लिए यही बेहतर है। क्योंकि असलियत में लाल किले पर तिरंगा फहराने का सपना पूरा नहीं होगा। इसलिए यही करके खुश हो रहे हैं।