बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में 15 नवंबर को मनाया जायेगा चित्रगुप्त पूजा, दानापुर से पटनासिटी तक 55 प्रतिमाओं की होगी स्थापना, जानिए कब होगा विसर्जन

बिहार में 15 नवंबर को मनाया जायेगा चित्रगुप्त पूजा, दानापुर से पटनासिटी तक 55 प्रतिमाओं की होगी स्थापना, जानिए कब होगा विसर्जन

PATNA : भाजपा के संस्थापक सदस्य, चित्रगुप्त आदि मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष और पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने कहा की बिहार में 15 नवम्बर को चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा की दानापुर से लेकर पटनासिटी तक कुल 55 जगहों पर चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जाएगा।

 

इसके बाद 16 नवम्बर को अलग अलग जगहों से भगवान चित्रगुप्त की मूर्तियाँ सहाय सदन आएगी। जहाँ से शोभायात्रा के रूप में इन मूर्तियों को निकाला जायेगा। चार बजे तक शोभयात्रा आदि मंदिर पहुंच जायेगा। जहाँ पूजा अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा। 

वहीँ इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जायेगा। वही पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि जाति आधारित गणना में कायस्थ समाज की जाति के आकड़े कम बताये गये है। 

कहा की हमारा समाज हर अनुमंडल में निर्णायक भूमिका में मतदाता है। उन्होंने कहा की मेरे घर भी कोई अधिकारी या कर्मचारी गणना करने नहीं आये थे। उन्होंने इस गणना में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।

रंजन की रिपोर्ट  

Suggested News