बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने बुलाई जिलाध्यक्षों की बैठक, चुनाव परिणामों की हुई समीक्षा

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने बुलाई जिलाध्यक्षों की बैठक, चुनाव परिणामों की हुई समीक्षा

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आज राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की ओर से आज जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में विधानसभा चुनाव के परिणाम के समीक्षा की गयी. इस बैठक में निर्णय लिया गया की 2 और 3 दिसम्बर को इस मामले पर विस्तृत चर्चा के लिए प्रदेश पदाधिकारियों और पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक की जाएगी. आज की बैठक की अध्यक्षता जितेन्द्र नाथ ने किया. 

बैठक में विरेन्द्र कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, निर्मल कुशवाहा, सुभाष सिंह चंद्रवंशी, रेखा गुप्ता, ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, सुभाष कुशवाहा, और मदन चौधरी मौजूद थे. उधर आज के बैठक में प्रस्ताव पारित कर बिहार सरकार के एक मंत्री द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में त्याग पत्र दिये जाने का स्वागत किया गया. पार्टी इस प्रश्न को राजद द्वारा जोर-शोर से उठाने को उचित समझती है. 

पार्टी चाहती है की बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए सभी को नैतिकता और सुचिता का पालन करना चाहिए. बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है. पार्टी समझती है की जब तक राजद नेता आरोप मुक्त नहीं हो जाते. तबतक उन्हें कोई संवैधानिक पद स्वीकार नहीं करना चाहिए. यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा ने दी. 

Suggested News