बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में छेड़छाड़ के विवाद में दो पक्षों में झड़प, जमकर हुई रोड़ेबाजी, बमबारी भी

नवादा में छेड़छाड़ के विवाद में दो पक्षों में झड़प, जमकर हुई रोड़ेबाजी, बमबारी भी

नवादा. शुक्रवार को छेड़छाड़ के विवाद में आपस में दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी। देखते ही देखते यह झड़प रोड़ेबाजी में बदल गयी। इस दौरान अचानक बम विस्फोट की आवाज भी आयी। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इस दौरान एक 3 साल की बच्ची को हल्की चोट लगी है।

उग्र हुए लोगों ने स्क्रीम बेचने वाले का खेला को भी तोड़फोड़ दिया। दोनों पक्ष की ओर से कहना है कि कुछ लोग लड़की के साथ छेड़छाड़ किया है। इसी को लेकर यह विवाद हुआ है। हांलाकि अभी तक घटना में कोई भी लड़की सामने नहीं आई है। पुलिस सारे बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के द्वारा पूरी घटना की जानकारी नवादा नगर थाना को दी गई। यहां पर मौके पर पहुंचकर थाना प्रभारी विजय कुमार ने मामला को कंट्रोल किया।थानाध्यक्ष ने बताया कि छेड़छाड़ के मुद्दों को लेकर यह विवाद हुआ है। बमबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Suggested News