बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 14 विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे चुनाव प्रचार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 14 विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे चुनाव प्रचार

पटना... बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के समर्थन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अलग-अलग 14 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री के निश्चय संवाद कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व एमएलसी ललन कुमार सर्राफ भी होंगे। वहीं रक्षा मंत्री के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चैबे भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 31 अक्टूबर को भागलपुर, खगड़िया, सहरसा और पटना के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इनमें पांच हेलीकॉप्टर तथा एक सभा सड़क मार्ग से होगी। मुख्यमंत्री के निश्चय संवाद कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व एमएलसी ललन कुमार सर्राफ भी होंगे।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने बताया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पहली सभा नाथनगर के लोकनाथ उच्च विद्यालय का मैदान, जगदीशपुर जबकि दूसरी सभा गोपालपुर के साहू पर्वता उच्च विद्यालय का मैदान, खगड़ा, प्रखण्ड-नवगछिया में करेंगे। तीसरी बेलदौर के गांधी उच्च विद्यालय मैदान, चैथी सभा सोनवर्षा के हरिवल्लभ उच्च विद्यालय मैदान, पांचवी सभा सिमरी बख्तियारपुर में उच्च विद्यालय का मैदान, सिमरी बख्तियारपुर में संपन्न होगी। सड़क मार्ग से होने वाली नीतीश कुमार की छठी सभा का आयोजन दानापुर पड़ाव मैदान, दानापुर में होना सुनिश्चित है।


राजनाथ की चुनावी सभा इन क्षेत्रों में

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को कई विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चैबे भी मौजूद रहेंगे। बिहार भाजपा के सह मीडिया प्रमुख पंकज सिंह ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार बैकुण्ठपुर,गोपालगंज, मशरख, बनियापुर, बख्तियारपुर, पटना और विशुनपुरा, बिहटा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 

बुद्धिजीवियों के साथ नड्डा का समागम

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को शहर के बुद्धिजीवियों के साथ संवाद करेंगे। व्यापारी, डॉक्टर, समाजसेवी, प्रोफेसर सहित अन्य तबके के दो सौ से अधिक लोगों के साथ भाजपा अध्यक्ष विधानसभा चुनाव के आलोक में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर बातचीत करेंगे। मोदी व नीतीश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा गणमान्य लोगों से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील करेगी।


Suggested News