बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू नेता नन्द किशोर कुशवाहा के घर सीएम नीतीश ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद, बिहारवासियों के सुख और समृद्धि के लिए की कामना

जदयू नेता नन्द किशोर कुशवाहा के घर सीएम नीतीश ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद, बिहारवासियों के सुख और समृद्धि के लिए की कामना

PATNA : जदयू के प्रदेश महासचिव नंद किशोर कुशवाहा के घर चैती छठ के मौके पर खरना का प्रसाद ग्रहण करने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। जहाँ उनके साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सेतु सहित जदयू के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मौजूद लोगों  ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया और बिहारवासियों के सुख और शांति की कामना की। वहीँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशवाहा के परिजनों को छठ की बधाई और शुभकामना दी। 

बताते चलें की चैती छठ पर्व की शुरुआत 12 अप्रैल 2024 को नहाय खास के साथ शुरू हो गयी है। 15 अप्रैल को सूर्य अर्घ्य के साथ इसका समापन होगा। आज छठ का दूसरा दिन है। कल यानी 14 अप्रैल को दूसरा अर्घ्य दिया जायेगा। जबकि उगते सूर्य को अर्घ्य 15 अप्रैल को दिया जायेगा। इसके साथ ही चैती छठ महापर्व का समापन हो जायेगा। 

Suggested News