PM मोदी के सामने CM नीतीश ने जनता से किया आग्रह, कहा- आप अपने बाल-बच्चों को 2005 से पहले की स्थिति को बताइए, विस चुनाव तक 10 लाख से ज्य़ादा नौकरी दे देंगे

PM मोदी के सामने CM नीतीश ने जनता से किया आग्रह, कहा- आप अपन

PATNA:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार में जमुई के बाद दूसरी आमसभा नवादा में है. प्रधानमंत्री की जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत सहयोगी दल के नेता भी मौजूद रहे. सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार द्वारा बहुत सहयोग मिलता है. प्रधानमंत्री कई कार्यक्रम चला रहे हैं,इसके लिए हम धन्यवाद करते हैं. 

बिहार में तेजी से विकास हो रहा है. याद करिए हमलोग 2005 में सत्ता में आए थे. 2006 से काम शुरू हुआ। नीतीश कुमार ने कहा कि सिर्फ आप लोग याद रखिएगा. कम उम्र के जो लोग हैं वह पुरानी बात को नहीं जानते हैं. हम चाहेंगे कि सभी लोग अपने बाल बच्चों को भी याद करा दीजिए , 2005 के पहले क्या स्थिति थी . तेजस्वी पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कल लोग प्रचार करने आता है और दावा पेश करता है. आप जरा याद करिए, 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी, आप शाम में घर से नहीं निकलते थे. नई पीढ़ी का लोग अब खूब घूमता है, उसे तो याद नहीं है या जानकारी नहीं है. 2005 से हम लोग सत्ता में आए. इसके बाद हर तरह का काम किया. आज सब लोग शाम में टहलता है, पहले शाम में कोई घर से नहीं निकलता था, आने जाने का कोई रास्ता नहीं था. आज सब जगह रास्ता बन गया है. इसलिए आप सब लोग भूलिएगा नहीं. हम लोग 18 साल से सरकार में हैं. उन लोगों को 15 साल काम करने का मौका मिला था लेकिन क्या किया था, सिर्फ पति-पत्नी ने राज किया, कोई काम नहीं हुआ था. इसलिए यह सब बात याद करिए .पहले की स्थिति को सभी को मालूम होना चाहिए. हम लोग जब सरकार में आए तो कितना काम हुआ. पहले कितना विवाद होता था, हिंदू मुस्लिम में भी झगड़ा होता था. 2006 के बाद हिंदू मुस्लिम में झगड़ा नहीं होता है. हम तो मुस्लिम लोगों से भी कहेंगे कि आप लोग भी भूलिएगा मत. आप लोग उनको  वोट नहीं दीजिए काम, करने वालों को वोट दीजिए .हमने काम किया है. 2010 में जब वोट हुआ था तो 50% से अधिक मुस्लिम लोगों ने हम दोनों पार्टियों को वोट दिया था.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे और 10 लाख रोजगार देंगे. चार लाख लोगों को नौकरी दे दिए हैं. विस चुनाव से पहले हमलोग 10 लाख या उससे भी अधिक सरकारी नौकरी दे देंगे. अभी तक पांच लाख लोगों को रोजगार दे दिए हैं, विस चुनाव तक 10 लाख से अधिक रोजगार दे देंगे.