बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी यादव पर काफी गरम दिखे सीएम नीतीश,कहा-घर में बैठकर सोशल मीडिया पर उल्टा पुल्टा लिखता रहता है..

तेजस्वी यादव पर काफी गरम दिखे सीएम नीतीश,कहा-घर में बैठकर सोशल मीडिया पर उल्टा पुल्टा लिखता रहता है..

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कई योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 5024 करोड़ की 217 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया और वीसी के माध्यम से लोगों को संबोधित किया.सीएम ने एक तरफ कहा कि बिहार की जनता अगर फिर हमलोगों को मौका देती है तो सूबे को विकसित और बेहतर बनाएंगे।इतना ही नहीं सीएम नीतीश नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी काफी गरम दिखे।

मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला।उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना जानकारी के कुछ-कुछ लिखते रहता है।उन्होंने आगे कहा कि किसी चीज का आईडिया नहीं होने पर भी घर में बैठकर सोशल मीडिया पर उल्टा पुल्टा लिखता रहता है.सीएण नीतीश ने आगे कहा कि सभी जिलों मुख्यालयों और प्रमुख शहरों -बाजारों को बाईपास की सुविधा देंगे। गांव-गांव में और भी बेहतर सड़कों की संपर्कता देंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि 2005 के पहले सड़कों की क्या स्थिति थी और अब क्या सुधार हुआ है। आगे हम क्या करने वाले हैं, इन सभी की जानकारी युवा पीढ़ी को निरंतर दें। ताकि विकास की सही समझ लोगों को हो।

509 करोड़ की लागत से बना बंगरा घाट महासेतु उद्घाटन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान बंगरा घाट महासेतु का पटना से वर्चुअली उद्घाटन किया। 509 करोड़ की लागत से बना यह महासेतु छपरा और मुजफ्फरपुर के साथ चंपारण को भी जोड़ेगा। गोपालगंज जिले में गंडक पर बना चौथा महासेतु है। बैकुंठपुर में बने इस बंगरा घाट महासेतु को स्वतंत्रता दिवस से पहले आम लोगों के लिए खोला जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि बीते 16 जून को गोपालगंज जिले में ही बने सत्तरघाट पुल का सीएम नीतीश ने जनता को समर्पित किया था। 1440 मीटर लंबे सत्तरघाट पुल के निर्माण पर 263 करोड़ का खर्च हुए थे।लेकिन सत्तर घाट पुल के उद्घाटन के बाद ही एप्रोच रोड़ क्षतिग्रस्त हो गया था जिस वजह से नीतीश सरकार की काफी फजीहत हुई थी।

Suggested News