बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पटना एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश ने दी विदाई, गया से होंगी दिल्ली के लिए रवाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पटना एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश ने दी विदाई, गया से होंगी दिल्ली के लिए रवाना

पटना. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय बिहार दौरे का समापन शुक्रवार को गया से करेंगी. इससे पहले राष्ट्रपति शुक्रवार सुबह पटना से गया के लिए रवाना हो गई. उन्हें पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विदाई दी. सीएम नीतीश ने राष्ट्रपति मुर्मू को पुष्पगुच्छ भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर विदाई दी. इस दौरान मंत्री विजय चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. 

दरअसल, गया में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होना है. उस कार्यक्रम के बाद उनका बिहार दौरा समाप्त होगा और वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी. वहीं अपने तीन दिवसीय दौरा में राष्ट्रपति ने बिहार के चौथे कृषि रोड मैप का उद्घाटन किया. साथ ही मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय और पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई. वहीं उन्होंने पटना साहिब गुरुद्वारा में भी मत्था टेका. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सीएम नीतीश की ओर से विभिन्न मंचों पर बार बार अनुरोध किया गया कि वे बार बार बिहार आती रहें. साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण आने का भी सीएम नीतीश ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अनुरोध किया. अपने सम्बोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि वह ओडिशा से आती हैं. लेकिन, ओडिशा भी कभी बिहार का ही हिस्सा था इसलिए वह खुद को बिहारी कहलाना पसंद करेंगी. साथ ही बिहार के लोगों को उन्होंने अपना भाई-बहन कहकर संबोधित किया था. 


Suggested News