बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला की शिकायत पर CM नीतीश ने DGP भट्ठी को लगाया फोन, कहा- क्यों हो रहा ऐसा....देखिए इसको

महिला की शिकायत पर CM नीतीश ने DGP भट्ठी को लगाया फोन, कहा- क्यों हो रहा ऐसा....देखिए इसको

PATNA:  मुजफ्फरपुर की एक महिला की शिकायत पर सीएम नीतीश ने तुरंत डीजीपी आर.एस.भट्ठी को फोन लगाया। सीएम ने कहा कि देखिए इस मामले को. इनके बेटे की 2021 में हत्या हुई थी लेकिन कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया। इन्होंने नामजद केस भी दर्ज किया था। बावजूद कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्यों हो रहा है ऐसा, देखिए इसको. दरअसल, महिला ने सीएम नीतीश के जनता दरबार में मुजफ्फरपुर के तत्कालीन एसडीपीओ की पोल खोल दी और कहा कि उस डीएसपी की वजह से गुनाहगार पकड़े नहीं गये. 

मुजफ्फरपुर की ही दूसरी फरियादी ने सीएम नीतीश से कहा कि उनके इंजीनियर भाई की हत्या हुई। लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। सितंबर 2022 में हमारे पिता जी भी आपके पास आए थे. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई,सिर्फ आश्वासन मिला। इसके बाद सीएम नीतीश ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया और कहा कि ऐसा क्यों हो रहा है...। आप तो उस समय थे ही, आखिर जनता दरबार में दुबारा क्यों आना पड़ा? 

देर से पहुंचे अधिकारी का सीएम ने किया स्वागत 

 साल के पहले जनता दरबार में मुख्यमंत्री सचिवालय के बड़े-बड़े हाकिम ही लेट हो गए. मुख्यमंत्री टाइम से और उनके अधिकारी ही लेट से जनता दरबार में पहुंचे। कई शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय के बड़े अधिकारी नीतीश कुमार के सामने पहुंचे तो सीएम ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया।जनता दरबार में देर पहुंचे एक अधिकारी को मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर कहा,''आ गए.... बड़ी स्वागत है आपका,अधिकारी ने जवाब दिया- सर आ गए थे तो मुख्यमंत्री बोले-  कहां आ गए थे...आप तो गायब थे, लेट काहे थे, लेट हैं. आप सब लेटे हैं.

 भूमि विवाद से जुड़े एक मामले में सीएम नीतीश ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव को खोजा। पूछा वो नहीं आये हैं क्या.....कहां हैं? इसके बाद राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव के बारे में पता किया गया. जानकारी मिली कि वे छुट्टी पर हैं. उस विभाग के सचिव जय सिंह मौजूद थे। मुख्यमंत्री को बताया गया कि अपर मुख्य सचिव नहीं हैं लेकिन उनकी जगह पर विभाग के सचिव जय सिंह मौजूद हैं. 

Suggested News