बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में राजद उम्मीदवारों के पक्ष में उतरे सीएम नीतीश, वीडियो जारी कर की वोट देने की अपील

मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में राजद उम्मीदवारों के पक्ष में उतरे सीएम नीतीश, वीडियो जारी कर की वोट देने की अपील

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब उन अटकलों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है की वे चुनाव प्रचार के लिए गोपालगंज जाएंगे। हालाँकि एक विडियो जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर चुनाव प्रचार खत्म होने से 24 घंटे पहले राजद उम्मीदवारों के लिए वोट देने का अपील किया है। उन्होंने कहा की डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ मुझे भी चुनाव प्रचार के लिए मोकामा आना था। लेकिन स्वास्थ्य कारणों से मोकामा नहीं आ सका। 

उन्होंने कहा की नीलम देवी महागठबंधन के सात दलों की तरफ से राजद की उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा की मोकामा से मेरा विशेष लगाव रहा है। वहां से 5 बार मुझे लोकसभा जाने का सौभाग्य रहा है। नीतीश कुमार ने कहा की टाल क्षेत्र का आज कोई भी ऐसा गाँव नहीं है, जो सड़क मार्ग से नहीं जुड़ा है। कोई भी घर ऐसा नहीं है, जहाँ बिजली उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा की टाल क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार ने अपने बलबूते 1600 करोड़ की योजना लागू की है। जिसपर काम चल रहा है। 

वहीँ गोपालगंज में राजद उम्मीदवार मोहन गुप्ता के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा की गोपालगंज के विकास के लिए जितना हमलोगों का करना था। हमलोगों ने किया। गोपालगंज में इंजीनियरिंग कॉलेज, ट्रोमा सेंटर और बड़े सस्थानों की स्थापना की गयी है। हम समाज में आपसी प्रेम और भाई चारा बनाये रखने की कोशिश करते रहे हैं। 

उन्होंने कहा की बिहार में सामाजिक सद्भाव कायम रखा गया है। राज्य के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। हमलोग लगातार बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा अभी इसकी मांग स्वीकार नहीं की गयी है। केंद्र सरकार बिहार और पिछड़े राज्यों के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। केवल अपना प्रचार कर रही है ताकि कोई विकास की चर्चा नहीं करे। इसलिए बिहार के लोगों को सजग रहना चाहिए। 

Suggested News