बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के निधन पर सीएम नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक-संवेदना

पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के निधन पर सीएम नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक-संवेदना

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व० मनोहर जोशी एक प्रख्यात राजनेता थे। स्व० मनोहर जोशी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में एवं केन्द्रीय मंत्रिमंडल में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध था। 

उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला था। देश की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल महाराष्ट्र प्रदेश बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

21 फरवरी को मनोहर जोशी की तबियत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई थी जिसके बाद शिवसेना नेता को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आईसीयू में भर्ती महाराष्ट्र के पूर्व सीएम की निगरानी डॉक्टरों की एक टीम कर रही थी। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगम में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 

दादर घाट पर होगा अंतिम संस्कार 

पूर्व सीएम ने 86 साल के उम्र में अंतिम सांस ली है। वहीं बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम की अंतिम दर्शन के लिए दोपहर 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रूपारेल कॉलेज, माटुंगा पश्चिम में रखा जाएगा। यहां लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि दे सकेंगे। खबरों की मानें तो दोपहर 2 बजे उनकी शवयात्रा यात्रा शुरू की जाएगी, साथ ही राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर मनोहर जोशी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। महापौर, विधान परिषद सदस्य, विधायक, लोकसभा और राज्यसभा सांसद के साथ-साथ जोशी ने केंद्रीय मंत्री तक के पद पर रहकर सेवा दी। एनडीए सरकार के दौरान लोकसभा अध्यक्ष के पद पर भी वे नजर आए।

Suggested News