बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छठ महापर्व के दौरान डूबने से मौत पर CM नीतीश ने जताया दुख, पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने का ऐलान

छठ महापर्व के दौरान डूबने से मौत पर CM नीतीश ने जताया दुख, पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने का ऐलान

पटना. कल उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया। इस दौरान पटना समेत बिहार के कई जिलों में 40 लोगों की मौत हो गयी है। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख प्रकट किया है। मृतकों के परिजनों के प्रति मुख्यमंत्री ने गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने का जिला प्रशासन को निर्देश दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

इस पर्व को लेकर लगभग हर जिले में प्रशासन की ओर से सुरक्षा और छठव्रतियों के सुविधा का दावा किया गया था। लेकिन छठ महापर्व के दौरान पुरे बिहार में अलग अलग जिलों में डूबने से 40 लोगों की मौत हो गयी है। सबसे अधिक कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार में 21 लोगों की जान गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक सहरसा और पूर्णिया में 5-5, सुपौल व भागलपुर में 3-3, कटिहार में दो और जमुई-बांका में एक-एक की जान गयी है। पूर्णिया में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गयी।

वहीं समस्तीपुर में छह, मुजफ्फरपुर में तीन और मधुबनी में एक की गई जान चली गयी है, जबकि रोहतास में तीन, कैमूर में दो, बेगूसराय और शेखपुरा में 1-1 को डूबने से अपनी जान गंवानी पड़ी है। पटना के गौरीचक में भी तीन लोगों डूबने से मौत हो गयी है। मृतकों में 17 बच्चे, किशोर व युवा के साथ 4 लड़कियां भी शामिल है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसर गया है।

Suggested News