बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धनिक लाल मंडल के निधन पर सीएम नीतीश ने जताया दुख, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धनिक लाल मंडल के निधन पर सीएम नीतीश ने जताया दुख, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाजवादी नेता, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वे एक लोकप्रिय राजनेता तथा कुशल प्रशासक थे। वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचा है। उनका निधन सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री नीतीश ने स्वर्गीय धनिक लाल मंडल के पुत्र एवं विधायक भारत भूषण से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हे सांत्वना दी। धनिक लाल मंडल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

धनिकलाल मंडल का जन्म 30 मार्च 1932 को बिहार के मधुबनी जिले के बेल्हा में हुआ था। वह छात्र कांग्रेस के एक सक्रिय सदस्य थे और भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के लिए दरभंगा के जिला स्कूल से निकाल दिए गए थे। आजादी के बाद वे समाजवादी आंदोलन में शामिल हो गए। कालेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे सक्रिय रूप से राजनीति में उतर गए। 1956 में सोशलिस्ट पार्टी आफ इंडिया के संस्थापक सदस्य थे। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, हरियाणा और राजस्थान के राज्यपाल भी रहे। मंडल के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Suggested News