बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश ने अपने गृह जिला नालंदा को दी बड़ी सौगात, करोड़ों की लागत से बने पुल का किया उद्घाटन, यहां जाना हुआ आसान...

सीएम नीतीश ने अपने गृह जिला नालंदा को दी बड़ी सौगात, करोड़ों की लागत से बने पुल का किया उद्घाटन, यहां जाना हुआ आसान...

NALANDA: बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार शनिवार को अपने गृह जिला नालंदा पहुंचे। जहां उन्होंने हरनौत के द्वारिकाबीघा में नवनिर्मित पुल का उद्घाटन किया। सीएम नीतीश ने अपने गृह प्रखंड हरनौत के लोगों को बड़ी सौगात दी है। द्वारिकाबिगहा गांव में लगभग 5 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित पुल का सीएम ने आज उद्घाटन किया।

इस पुल की लंबाई लगभग 44 मीटर है। पुल से निर्माण होने से कल्याणबीघा, चेरो, बहादुरपुर,बिरजू मिल्की समेत दर्जनों गांव के हजारों किसानों और ग्रामीणों को लाभ होगा। पुल के निर्माण से द्वारिका बीघा के लोगों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत इस पुल का निर्माण कार्य की शुरुआत 07 दिसंबर 2022 में हुई थी और निर्माण कार्य 06 मार्च 2024 को पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यस्था किया गया था।

बता दें कि सीएम नीतीश आज बिहार के दो जिलों के लोगों को बड़ी सौगात दी है। एक ओर जहां नालंदा में उन्होंने 5 करोड़ की लागत से बने पुल का उद्घाटन किया है। तो वहीं दूसरी ओर सीएम नवादा में ककोलत जलप्रपात का उद्घाटन करने वाले हैं। बता दें कि, नवादा के ककोलत जलप्रपात को नए सिरे से बनाया गया है। और करीब 3 साल के बाद इसे आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Editor's Picks