बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की विधि व्यवस्था से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की विधि व्यवस्था से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधि व्यवस्था से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्राइम कंट्रोल के लिए पूरी मजबूती के साथ काम करने का निर्देश जारी किया है। 

उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की पहली जिम्मेवारी है। अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था के सख्त होने से राज्य में हो रहे विकास कार्यों का वास्तविक लाभ लोगों को मिलेगा। रात्री गश्ती के साथ-साथ नियमित गश्ती भी अनिवार्य रुप से करने की सख्त हिदायत दी है। 

शराबबंदी का सख्ती से पालन करें, धंधेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। ओवरलोडिंग और ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष नजर रखें, उनके खिलाफ हो रहे अपराध में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। भूमि विवाद के समाधान के लिए सभी संबंधित अधिकारी नियमित रुप से बैठक करें। सभी के सहयोग से बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे।


मुख्यमंत्री ने की विधि व्यवस्था से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश- 

क्राइम कंट्रोल के लिए पूरी मजबूती के साथ काम करें...

• विधि व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की पहली जिम्मेवारी है ।

• अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था के सख्त होने से राज्य में हो रहे विकास कार्यों का वास्तविक लाभ लोगों को मिलेगा।

• रात्री गश्ती के साथ-साथ नियमित गश्ती भी अनिवार्य रुप से करें ।

• शराबबंदी का सख्ती से पालन करें, धंधेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

• ओवरलोडिंग और ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।

• महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष नजर रखें, उनके खिलाफ हो रहे अपराध में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें।

• भूमि विवाद के समाधान के लिए सभी संबंधित अधिकारी नियमित रुप से बैठक करें।

• सभी के सहयोग से बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे।

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट

Suggested News