बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश थेथरोलॉजी की भाषा बोल रहे है, इंडिया गठबंधन का कभी नहीं बन सकते संयोजक : मांझी

सीएम नीतीश थेथरोलॉजी की भाषा बोल रहे है,  इंडिया गठबंधन का कभी नहीं बन सकते संयोजक : मांझी

NEW DELHI : प्रधानमंत्री के भाषण को जीतन राम मांझी ने बताया ऐतिहासिक बताया। उन्होंने इंडिया गठबंधन को घंमडी बताए जाने का समर्थन करते हुए कि उसमें सारी पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ नजर आती है। ऐसे में जब तक वह एक नहीं होंगे, तबतक उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन के संयोजक बनने की सपना पाले बैठे नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधते हुए अगर उन्हें लगता है कि वह संयोजक बन जाएंगे, तो अब यह संभव होता नजर नहीं आ रहा है।

नीतीश कुमर पर किया हमला 

कभी नीतीश कुमार के अच्छे दोस्त रहे जीतन राम मांझी ने इस दौरान इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि मुझे समझ में नहीं आता है कि उन्हें किस बात का घमंड है। बिहार में जनता उनको नकार चुकी है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गई है। भ्रष्टाचार फैला हुआ है। 17 सौ करोड़ का पुल धंस रहा है। मेरे क्षेत्र में आठ करोड़ का पुल धंध गया है। इन सबके बाद भी वह अपनी जीत की बात करते हैं तो यह उनका घमंड नहीं, बल्कि यह थेथरोलॉजी की बात करते हैं।

लालू बनेंगे संयोजक

जीतन राम मांझी ने इंडिया के संयोजक के लिए लालू प्रसाद को सबसे बड़ा दावेदार बताते हुए कहा कि अब स्थिति बदल गई गई है। जनता उन्हें समझ चुकी है। ऐसे में अब नीतीश कमार की जगह लालू प्रसाद  को चुना जाएगा। 





Suggested News