बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपने बीमार गुरु से मिलकर भावुक हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डीएम को दिया बेहतर इलाज कराने का निर्देश

अपने बीमार गुरु से मिलकर भावुक हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डीएम को दिया बेहतर इलाज कराने का निर्देश

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समस्तीपुर जिले के भगवानपुर कमला गाँव जाकर अपने बीमार वयोवृद्ध शिक्षक नंदकिशोर प्रसाद सिंह का कुशलक्षेम पूछकर भावुक हुये। नंदकिशोर प्रसाद सिंह इधर कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री ने अपने बचपन के शिक्षक नंदकिशोर प्रसाद सिंह का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नंदकिशोर प्रसाद सिंह श्री गणेश सिंह हाई स्कूल बख्तियारपुर के अवकाश प्राप्त शिक्षक हैं, जिनसे मुख्यमंत्री ने शिक्षा ग्रहण किया था।

मुख्यमंत्री ने नंदकिशोर प्रसाद सिंह की पुत्रवधू अनामिका सिंह, सुपुत्री लालिमा सिंह एवं दामाद प्रो० शिवानंद सिंह से मिलकर उनके स्वास्थ्य एवं चल रहे चिकित्सा के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने नंदकिशोर प्रसाद सिंह के बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने को लेकर जिलाधिकारी समस्तीपुर को निर्देश दिया।

इस अवसर पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, शिक्षक अरूणेश्वर ठाकुर, आयुक्त दरभंगा प्रमण्डल मनीष कुमार, जिलाधिकारी समस्तीपुर शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो उपस्थित थे।

Suggested News