बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकनायक के सपनों को साकार करने में जुटे हैं सीएम नीतीश कुमार : नीरज

लोकनायक के सपनों को साकार करने में जुटे हैं सीएम नीतीश कुमार : नीरज

PATNA : जेपी ने कहा था संपूर्ण क्रांति से मेरा तात्पर्य समाज के सबसे अधिक दबे-कुचले व्यक्ति को सत्ता के शिखर पर देखना है। आज प्रदेश की एनडीए सरकार और सीएम नीतीश कुमार उनके सपनों को साकार कर रहें है। यह कहना है जेडीयू प्रवक्ता व बिहार सरकार के सूचना मंत्री नीरज कुमार का। 

नीरज कुमार आज संपूर्ण क्रांति दिवस के मौके पर आयोजित राजकीय समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि पांच जून, 1974 को ऐतिहासिक गांधी मैदान से लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने जिस संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था, बिहार में उसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साकार कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास व सुशासन ने नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। महादलितों, दलितों, अति पिछड़ों, पिछड़ों व महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बिहार में हुए काम दूसरे राज्यों को भी दिशा दिखाने वाले सिद्ध हो रहे हैं। 

नीरज ने कहा कि सरकार के कार्यक्रम में जनता की भागीदारी बढ़ाने वाला लोक संवाद कार्यक्रम व सत्ता को जनता के प्रति जिम्मेवार बनाने वाला लोक शिकायत निवारण अधिकार कानून जैसे प्रयास से लोकतंत्र को मजबूत किया। वहीं जनता के हित के लिए कई अन्य कार्यक्रम चलाए जा रहे है। सभी वर्गों को सत्ता में हिस्सेदारी मिली है। जेपी ने इसी तरह के सरकार और समाज का सपना देखा था। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News