बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'समाज सुधार यात्रा' पर निकलेंगे CM नीतीश कुमार, सभी जिलों में चल रहे योजनाओं की लेंगे जानकारी, मद्य निषेध पर रहेगा विशेष ध्यान

'समाज सुधार यात्रा' पर निकलेंगे CM नीतीश कुमार, सभी जिलों में चल रहे योजनाओं की लेंगे जानकारी, मद्य निषेध पर रहेगा विशेष ध्यान

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करने वाले हैं मुख्यमंत्री के इस दौरे को समाज सुधार यात्रा नाम दिया गया है इस समाज सुधार यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत आगामी 22 दिसंबर से की जाएगी इस यात्रा में राज्य के 6 प्रमंडल में 1-1 जिले में तथा तीन प्रमंडल पटना मुंगेर और तिरहुत के दो-दो जिलों में निर्धारित है। कार्यक्रम के अनुसार प्रमंडल के अन्य जिले चिन्हित जिलों के कार्यक्रमों में भाग लेंगे इस दौरान मुख्यमंत्री जनसभा भी करेंगे तथा राज्य में चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

समाज सुधार यात्रा के शुभारंभ पूर्वी चंपारण- पश्चिमी चंपारण से किया जाएगा जिसमें सभा स्थल मोतिहारी को बनाया गया है वही कार्यक्रम का समापन नए साल में 15 जनवरी को पटना में होगा यहां मुख्यमंत्री 2 जिलों की समीक्षा करेंगे तथा जनसभा करेंगे

मद्य निषेध व नाली गली योजना पर रहेगा जोर

मुख्यमंत्री के समाज सुधार यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से मद्य निषेध, हर घर नल-जल योजना, पक्की नाली गली योजना, धान की अधिप्राप्ति, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत निर्मित शौचालय संबंधी कार्य, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह उन्मूलन से संबंधित मामलों की समीक्षा की जाएगी। इस कार्यक्रम में खासतौर पर मध निषेध को प्रमुखता दी जा रही है। जिस तरह से बिहार में शराबबंदी कानून का उल्लंघन किया जा रहा है उसके बाद खुद सभी जिलों में इसकी समीक्षा करने के लिए जा रहे हैं। वही पक्की वाली गली योजना और हर घर नल योजना की रिपोर्ट लेने के लिए पंचायती राज विभाग के तथा पीएचईडी के प्रधान सचिव भी मौजूद रहेंगे

पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है 

22 दिसंबर - मोतिहारी - पूर्वी चंपारण पश्चिमी चंपारण

24 दिसंबर - गोपालगंज - सिवान, सारण, गोपालगंज 

27 दिसंबर - सासाराम - भोजपुर, रोहतास, बक्सर, कैमूर 

29 दिसंबर - मुजफ्फरपुर - मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, शिवहर 

30 दिसंबर - समस्तीपुर - दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर

 04 जनवरी - गया - गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद 

06 जनवरी - बेगूसराय - मुंगेर, बेगूसराय, शेखपुर

08 जनवरी - जमुई - जमुई, खगड़िया, लखीसराय 

11 जनवरी - पूर्णिया - पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज

12 जनवरी - मधेपुरा - सहरसा, मधेपुरा, सुपौल

13 जनवरी - भागलपुर - भागलपुर, बांका

15 जनवरी - पटना - पटना, नालंदा

Suggested News