बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं पटना क्षेत्र के डीआईजी राजेश कुमार, सीएम नीतीश ने किया कविता संग्रह “ जी ले ज़रा...” का विमोचन

बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं पटना क्षेत्र के डीआईजी राजेश कुमार, सीएम नीतीश ने किया कविता संग्रह “ जी ले ज़रा...” का विमोचन

PATNA :  बहुमुखी प्रतिभा के धनी पटना क्षेत्र के डीआईजी राजेश कुमार की कविता संग्रह “ जी ले जरा..” का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर में विमोचन किया। इस अवसर पर डीजी ट्रेंनिंग आलोक राज, सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सीएम के सचिव मनीष वर्मा और गोपाल जी भी मौजूद थे।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी सीनियर आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार की पुस्तक “जी ले जरा...” में 62 कविताओं का संग्रह है।राजेश कुमार ने इन प्रेरणादायी कविताओं को पिछले 10 सालों में लिखा है। राजेश कुमार की कविता हमें पूरे उत्साह के साथ जीवन जीने की कला सिखाती है। ये कविताएं आधुनिक जीवन शैली में बढ़ रहे तनाव को मैनेज करने में भी मददगार साबित होने वाली है। राजेश कुमार की कविताएं जीवन के लक्ष्य प्राप्ति में भी सहायक हैं। 

राजेश कुमार कहते हैं-कविता लेखन ने सदैव मेरे मन की तरंगों को छूने का काम किया है। कुछ शब्दों में भावनाओं को कह लेना तथा उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना कविताओं से ही मैंने सीखा है। प्रेरणादायक और रचनात्मक विचार जीवन को नए उत्साह से जीने के लिए प्रेरित करते हैं। कभी-कभी मैं उन विचारों को जब लिखने बैठ जाता हूं तो एक कविता का जन्म होता है। उस कविता को पढ़कर, अपनी कृति को देखकर, अंदर एक उत्साह भर जाता है।

अपनी किताब में राजेश कुमार लिखते हैं:

        जीवन की चुनौतियों को खेल की तरह खेलना और उनके पार चले जाना

            एक ऐसी दिशा की तरफ जहां पर मन ठहर जाए- यही मेरी इन कविताओं 

            की रुपरेखा तय करता है। ताकि हम उस सुकून को पा सकें जहां पर सभी चाह

            तथा राह रुक जाएं और मन कहे- जी ले जरा... 

बता दें कि राजेश कुमार भारतीय पुलिस सेवा के 2003 बैच के पदाधिकारी हैं। हरियाणा इनकी जन्मभूमि रही है,परंतु बिहार इनकी कर्मभूमि है। बिहार के कई महत्त्वपूर्ण जिलों- मुजफ्फरपुर, भागलपुर, भोजपुर, कैमूर, सहरसा, नालंदा, मधुबनी में इन्होंने पुलिस अधीक्षक के रुप में कार्य किया है। वर्तमान में ये पटना क्षेत्र के डीआईजी के रुप में पदस्थापित हैं।

Suggested News