बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RCP सिंह पर CM नीतीश ने खोला मुंह,कहा- ये सब बात छोड़िए न....बधाई नहीं दिये हैं तो जाकर पूछ लें....

RCP सिंह पर CM नीतीश ने खोला मुंह,कहा- ये सब बात छोड़िए न....बधाई नहीं दिये हैं तो जाकर पूछ लें....

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच सालों बाद फिर से जनता दरबार की शुरूआत की। पहले दिन सीएम नीतीश ने करीब 200 शिकायतकर्ताओं की शिकायत सुनी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। जनता दरबार के बाद सीएम नीतीश ने जनसंख्या नियंत्रण कानून और कॉमन सिविल कोड पर अपनी राय दी। वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को मंत्री बनाये जाने के बाद नीतीश कुमार द्वारा बधाई नहीं देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सब बात छोडिए न....।

आरसीपी सिंह पर सीएम नीतीश ने खोला मुंह

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्री बनाये को लेकर पार्टी के भीतर कोई असंतोष नहीं है। उन्होंने कहा कि कैसे नहीं कह रहे हैं कि बधाई नहीं दी है। विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि उन लोगों को मालूम नहीं होता है और बोलते रहता है। बधाई नहीं दी तो जाकर पूछ ले। ऐसी-ऐसी चर्चा होती है जिसका कोई मतलब नहीं होता। 

सिर्फ कानून बनाने से जनसंख्या का नहीं होगा नियंत्रण

बिहार में जब हमने बालिका शिक्षा पर ध्यान दिया तो रिजल्ट दिखने लगा। आज बिहार में प्रजनन दर घटते-घटते तीन के नीचे आ गया है। हम समझते हैं कि 2040 के बाद प्रजनन दर घटने लगेगा। हमलोग इसी पर काम करते हैं। बहुत लोगों की सोच है कि सिर्फ कानून बना देने से जनसंख्या पर नियंत्रण हो जाएगा। हमारा स्पष्ट सोंच है कि सिर्फ कानून से नहीं बल्कि महिलाओं को शिक्षित होना सबसे अधिक जरूरी है। वैसे पढ़े-लिखे लोग भी कई बच्चे पैदा करते हैं। वैसे सबकी अपनी-अपनी सोच है। 

शराबबंदी पूरे देश में हो

मुख्यमंत्री ने जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत में कॉमन सिविल कोड के सवाल पर कहा कि सिर्फ यही कानून क्यों बल्कि शराबबंदी भी देश भर में होनी चाहिए। कॉमन सिविल कोड पर हमें कुछ नहीं कहना है। वैसे इस पर कुछ कहा जा रहा है तो शराबबंदी भी पूरे देश में हो, यह भी होना चाहिए। 

Suggested News