बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश ने महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके योगदान को याद रखेगा बिहार

सीएम नीतीश ने महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके योगदान को याद रखेगा बिहार

PATNA: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके भाई अयोध्या सिंह, भतीजा राकेश कुमार सिंह सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पत्रकारों से बात करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि वशिष्ठ बाबू की मृत्यु हम सबलोगों के लिए दुखद है। वे कम उम्र में ही अस्वस्थ हो गए थे। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सीएम नीतीश ने कहा कि गणित के क्षेत्र में उनका बड़ा योगदान है। बिहार के लिए इससे गौरव की बात और क्या हो सकती है। हम सब लोगों की उनके प्रति श्रद्धा की भावना रही है। आज वे नहीं रहे इससे पूरे प्रदेश के लोग दुखी हैं। उन्होंने कहा कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। हमलोग इसके बारे में भी सोचेंगे की उनका नाम सदैव लोग याद रख सकें।

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा है कि वे विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने अपने गणितीय ज्ञान व प्रतिभा से पूरी दुनिया में न केवल अपनी पहचान बनाई बल्कि बिहार का भी मान-सम्मान बढ़ाया। 

उनके निधन से बिहार के एक ऐसे बौद्धिक विभूति का अवसान हुआ है जिसकी प्रतिपूर्ति संभव नहीं है। ईश्वर से उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।


Suggested News