बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश का जनता दरबारः मुख्यमंत्री ने पूछा- बताइए क्या समस्या है आपकी? फिर मंत्री को फोन लगाया और कहा....

CM नीतीश का जनता दरबारः मुख्यमंत्री ने पूछा- बताइए क्या समस्या है आपकी? फिर मंत्री को फोन लगाया और कहा....

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार शुरू हो गया है। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री आज शिक्षा-स्वास्थ्य,समाज कल्याण विभाग समेत अन्य विभागों से जुड़े फरियाद सुन अधिकारिय़ों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं. एक युवक ने सीएम नीतीश से कहा कि अर्हता होने के बाद भी विकास मित्र में बहाली नहीं हुई। दूसरे लोगों की बहाली कर ली गई।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास मित्र की बहाली तो काफी पहले हुई है। अभी आप समस्या लेकर क्यों आये हैं। इस पर फरियादी ने कहा कि हम योग्य हैं विकास मित्र के लिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंत्री को फोन लगाकर कहा कि बेगूसराय के एक युवक आया है। विकास मित्र में चयन को लेकर समस्या बताई है। इसको देख लीजिए क्यों नहीं इसका चयन हुआ है। 

Suggested News