बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्रीमंडल में जदयू को मौका नहीं दिए जाने को लेकर सीएम नीतीश का छलका दर्द, कहा- एक बार धोखा खा चुके, अब कोई धोखा नहीं दे सकता, उपेंद्र कुशवाहा को भी खूब सुनाया

केंद्रीय मंत्रीमंडल में जदयू को मौका नहीं दिए जाने को लेकर सीएम नीतीश का छलका दर्द, कहा-  एक बार धोखा खा चुके, अब कोई धोखा नहीं दे सकता, उपेंद्र कुशवाहा को भी खूब सुनाया

BANKA : समाधान यात्रा में बांका के कटोरिया प्रखंड के करझौसा एवं मनियां गांव का दौरा किया। जहां 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में जदयू कोटे से चार सांसदों को मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर अपना दुख बयां किया। उन्होंने कहा हमारी पार्टी को आज तक सिर्फ एक ही पार्टी से नुकसान पहुंचा है। अब हमारी पार्टी को कोई और नुकसान नहीं पहुंचा सकता है।वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेस वार्ता में बागी रूख अख्तियार किये उपेंद्र कुशवाहा पर जमकर प्रहार किया। एक सवाल के जबाव में मुख्यमंत्री ने कहा कि उसे विधायक, राज्य सभा एवं एमएलसी के साथ पाटी के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेवारी सौंपी। इसके पूर्व भी पार्टी से छोड़ गया है। तीसरी बार पार्टी में तमाम गतिरोध के बाद भी शामिल किया। लेकिन अगर कहीं जाना है तो चलें जाय। कहा कि वह रोज अखबार देखते है। जिसे देखकर लगता है कि कि पार्टी में क्यों आये ? हमने इज्जत दिया। अगर जाना चाहते हैं तो चले जायें। भाजपा द्वारा बयानबाजी कराने के जबाव में कहा कि आप लोग खुद समझ सकते हैं। समय आने पर सारी चीजें सामने भी आ जायेगी।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत आज बांका में विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे है। इसी दौरान मीडियाकर्मियों ने जब उपेंद्र कुशवाहा की बैठक को लेकर सवाल किया तो सीएम तिलमिला उठे। नीतीश ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू के साथ आए तो सब लोगों ने उन्हें खूब आदर दिया। हम खुद कुशवाहा को इज्जत देते रहें लेकिन अचानक ऐसा क्या हो गया कि वे ऐसी भाषा बोलने लगे। दो महीने के अंदर ऐसा क्या हो गया समझ में नहीं आ रहा है। इस मामले पर रोज बोलना और उसके प्रचार का मतलब है कि किसी और के लिए बोल रहा है तो इसका प्रचार हो रहा है। 

कुशवाहा हमारी पार्टी को छोड़कर दो बार जा चुके थे बावजूद इसके तीसरी बार उनको मौका दिया गया। नीतीश ने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा कि जब किसी का प्रचार हो रहा हो तो समझ जाइए कि कहां से प्रचार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और खुद उन्होंने भी पार्टी के सभी लोगों को मना कर दिया है कि कुशवाहा को लेकर कुछ नहीं बोलना है। उपेंद्र कुशवाहा को जो करना हो करें.. जितना बोलना है बोलते रहे..उससे कोई मतलब नहीं है।पार्टी पहले से काफी मजबूत स्थिति में है और पहले से काफी अधिक संख्या में लोग जेडीयू में शामिल हुए हैं..इन सब बातों का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को जहां जाना है चले जाएं उससे पार्टी को कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि कुशवाहा के लिए क्या-क्या नहीं किए। हमने उनको एमएलए बना दिए, पार्टी का लीडर भी बनाए..इसके बावजूद भाग गए.. फिर आ गया एक बार..तो राज्यसभा का सदस्य बना दिए..फिर भाग गया..तो तीसरा बार आ गया..और अब क्या-क्या बोल रहा है।

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 में जिसके साथ गठबंधन में आए उसने हमारी पार्टी को नुकसान पहुंचाया। 2019 में जब चुनाव लड़ना था तब तक तो सब ठीक ही था लेकिन केंद्र में सरकार बनी तो हमने तीन-चार मंत्री पद की मांग कि लेकिन एक ही मंत्री पद देने की बात कही जा रही थी, तब हमने इनकार कर दिया था। उसके बाद जब विधानसभा का चुनाव हुआ तो उसमें भी हमारे उम्मीदवार के खिलाफ अभियान चलाया गया लेकिन हमने उन लोगों को सपोर्ट लिया। अब अगर कोई आता है और फिर जाता है तो जाए। नीतीश ने कुशवाहा को नसीहत देते हुए कहा कि साथ रहिएगा.. काम कीजिएगा तो ठीक है लेकिन रोज बोलिएगा तो इसका मतलब है कि कहीं और जाने का विचार हो गया है।

इससे पहले करझौसा में बकरी पालन, जीविका समूह द्वारा उत्पादित हर्बल गुलाल, हैंडलूम निर्मित वस्त्र सहित अन्य चीजों का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं मनियां गांव में चांदी के मछली बनाने वाले कारीगर द्वारा मछली की काफी प्रशंसा किया। 


Suggested News