बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राम का अपमान करने वाले चंद्रशेखर को बर्खास्त करें सीएम नीतीश, सम्राट चौधरी का ऐलान – कार्रवाई नहीं तो भाजपा करेगी प्रदर्शन

राम का अपमान करने वाले चंद्रशेखर को बर्खास्त करें सीएम नीतीश, सम्राट चौधरी का ऐलान – कार्रवाई नहीं तो भाजपा करेगी प्रदर्शन

पटना। रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को लेकर नीतीश सरकार पर भाजपा हमलावर है. बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने उनके विवादित बयान पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। चौधरी ने फिर एक बार सीएम नीतीश को घेर लिया है। उन्होंने भगवान राम का अपमान करने वाले तथाकथित शिक्षित शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ बड़ा हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर चंद्रशेखर को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदर्शन करने का काम करेगी। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि चंद्रशेखर के बयान कहीं से बर्दाश्त करने लायक नहीं है। राजद नेताओं ने जो सनातनियों को अपमान करने का वीणा उठाया है, उसे पूरा देश देख रहा है। जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के अंदर इतनी हिम्मत है तो वे किसी गैर हिन्दू धर्म या पंथ के बारे में एक शब्द बोल कर दिखाएं। इनकी हिम्मत का अंदाजा लग जाएगा। 

चौधरी ने बताया कि चंद्रशेखर यादव जैसे लोगों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर सीएम नीतीश देश के करोड़ों सनातनियों का अपमान करते हैं। चौधरी ने कहा कि अगर नीतीश जी शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को तुरंत बर्खास्त नहीं करते हैं तो हम भाजपा के कार्यकर्ता व्यापक तौर पर इनके खिलाफ प्रदर्शन करने का काम करेंगे।


Suggested News