बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश आज नहीं जाएंगे विदेश, कार्यक्रम में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए अब इस दिन इंग्लैंड जाएंगे मुख्यमंत्री

CM नीतीश आज नहीं जाएंगे विदेश, कार्यक्रम में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए अब इस दिन इंग्लैंड जाएंगे मुख्यमंत्री

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विदेश दौरे पर जाने वाले हैं। पहले मिली जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश 2 मार्च यानी आज इंग्लैंड जाने वाले थे, लेकिन अब उनके विदेश दौरे में बड़ा बदलाव हुआ है। सीएम नीतीश अब 2 मार्च को नहीं बल्कि 7 मार्च को इंग्लैंड जाएंगे। अपने विदेश यात्रा के दौरान सीएम ब्रिटेन में साइंस म्युजियम देखेंगे। वहीं इस दौरान सीएम बिहार में निवेश लाने के लिए कई लोगों से मुलाकात भी करेंगे। सीएम नीतीश करीब 5 दिनों के लिए विदेश दौरा पर जा रहे हैं।  

इसकी जानकारी देते हुए राज्य सभा के नवनिर्वाचित सदस्य संजय कुमार झा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सात मार्च को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। देश की सबसे बड़ी साइंस सिटी पटना में 17 एकड़ में बन रही है। इसके लिए इंग्लैंड में मुख्यमंत्री वहां के साइंस म्यूजियम को देखेंगे। पहले से ही प्रोग्राम बन रहा था, लेकिन पॉलिटिकल डेवलपमेंट हो गया, सदन की कार्यवाही शुरू हो गयी। आगे लोकसभा का चुनाव भी होने वाला है। 

संजय झा ने बताया कि हाल ही सीएम नीतीश तारामंडल को देखे हैं, फिर साइंस म्यूजियम जाकर देखे। साइंस के सेक्टर में काफी काम हो रहा है, इसके लिए वहां जाएंगे, चार-पांच दिन का कार्यक्रम है। बिहार म्यूजियम की तरह साइंस सिटी भी विश्वस्तरीय बनेगी। मुख्यमंत्री इंग्लैंड जाएंगे तो वहां बिहार में निवेश को लेकर भी विभिन्न क्षेत्र के लोगों से मिलेंगे। बिहार में निवेश के लिए एक बेस बन चुका है, यहां बिजली, पानी एवं विधि व्यवस्था में बेहतर काम हुआ है। सीएम के साथ जदयू नेता संजय झा, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार और भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि भी जा सकते हैं। 

बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपने पासपोर्ट रिनुअल को लेकर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे थे। पटना के मौर्य लोक स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में उन्होंने अपने पासपोर्ट के रिन्यूअल के लिए जरूरी दस्तावेज को समर्पित किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दूसरी बार अपने पासपोर्ट के रिन्यूअल के लिए पासपोर्ट कार्यालय आए। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पाटलिपुत्र स्थित पासपोर्ट कार्यालय के नए कार्यालय में पासपोर्ट रिनुअल वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे थे।

Suggested News