बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा शासित 18 राज्यों के CM प्रधानमंत्री के साथ करेंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन, क्या बिहार के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल?

भाजपा शासित 18 राज्यों के CM प्रधानमंत्री के साथ करेंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन, क्या बिहार के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल?

PATNA : UP में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिसका आरंभ काशी और अयोध्या से किया जा रहा है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा शासित 18 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ नजर आएंगे। आगामी 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री और सभी 18 मुख्यमंत्री पहले काशी में जुटेंगे और उसके बाद वह अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां वह भगवान श्रीरामलला का दर्शन करेंगे। इन सबके बीच अब सवाल यह है कि क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे या नहीं।

दरअसल पीएम मोदी 13 दिसंबर को बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे और इस कार्यक्रम को बीजेपी बडे स्तर पर आयोजित करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के साथ ही पूरे महीने राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और इन कार्यक्रमों की सूची में अयोध्या को शामिल किया गया है.

पहली बार एक मंच पर होंगे भाजपा के 18 मुख्यमंत्री

पीएम मोदी जब काशी में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करने के साथ ही वाराणसी को कई विकास कार्य का तोहफा देंगे तो वहां पर सभी बीजेपी शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम मौजूद रहेंगे। दरअसल मोदी सरकार में यह पहला मौका है जब भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री यूपी में एक साथ मौजूद रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी मंत्रोच्चारण के बीच देश की विभिन्न नदियों से लाए गए जल से काशीपुराधिपति का अभिषेक करेंगे और उद्घाटन में 12 ज्योतिर्लिंगों और 51 सिद्धपीठों के पुजारी होंगे. वहीं काशी में देव दीपावली मनाई जाएगी और काशी के अर्धचंद्राकार घाटों पर दीपमाला सजाई जाएगी।

क्या बिहार के सीएम भी होंगे शामिल

जहां भाजपा के सभी मुख्यमंत्री एक साथ काशी और अयोध्या में नजर आएंगे. वहीं अब सवाल यह है कि क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। बिहार में भी भाजपा समर्थित सरकार है। सबसे ज्यादा विधायक भाजपा के हैं। एक तरह से बिहार में भाजपा की ही सरकार मानी जाती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सीएम नीतीश भी इस कार्यक्रम का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि अभी इस बात को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 


Suggested News