बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम बोले, सरकार को कई बातों से मीडिया कराती है अवगत

सीएम बोले, सरकार को कई बातों से मीडिया कराती है अवगत

Ranchi : राज्य में कई ऐसी चीजें हैं जो सरकार को नजर नहीं आ पाती है, मीडिया के माध्यम से ही ऐसी चीजों से सरकार अवगत होती है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज आर्यभट्ट सभागार, मोरहाबादी, रांची में आयोजित रांची प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में अपने संबोधन में कहीं।

सीएम ने कहा कि समाज, राज्य और देश के विकास में प्रेस-मीडिया से जुड़े लोगों की भूमिका अहम् होती है। मीडिया लोकतंत्र में चौथे स्तंभ के रूप में स्थापित है। सामाजिक दृष्टिकोण में भी प्रेस-मीडिया से जुड़े लोगों का स्थान बहुत ही प्रभावी रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कई ऐसी चीजें हैं जो सरकार को नजर नहीं आ पाती है परंतु आप के माध्यम से ही ऐसी चीजों से सरकार अवगत होती है। मीडिया और सरकार जनहित के लिए समर्पित होकर कार्य करे। सामाजिक तौर पर कई चीजों को आपके माध्यम से ठीक किया जा सकता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार ने सरकार गठन के बाद से ही कई छोटे-बड़े समस्याओं का निस्तारण लगातार कर रही है। उन्होने कहा कि रांची में प्रेस क्लब आपके पास है और लोकतांत्रिक रूप से इसे आप सभी पत्रकार आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। रांची प्रेस क्लब कमिटी का यह दूसरा चुनाव था। उन्होंने कहा कि राज्य में पत्रकारों की बड़ी संख्या है। रांची प्रेस क्लब के चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों तथा जिन पत्रकारों ने वोट दिया और चुनाव प्रक्रिया में किसी भी रूप में अपनी भूमिका निभायी है उन्हें भी बधाई देता हूं। 

एक आदर्श प्रेस क्लब का उदाहरण प्रस्तुत करें

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि रांची प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार और कर्मी अपनी प्रतिबद्धता और सकारात्मक कार्यों के बदौलत देश में एक आदर्श प्रेस क्लब का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि सरकार भी नयी है और प्रेस क्लब की दूसरी कमिटी भी नयी बनी है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सरकार अपनी व्यवस्था में और प्रेस क्लब अपनी व्यवस्था में निष्ठापूर्वक काम करें तो विकसित झारखंड के सपने को पूरा करने में गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों के हित में और उनके कार्यों में सुगमता प्रदान करने में सरकार की जो भी भूमिका होगी वह सरकार जरूर निभाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि प्रेस क्लब और मजबूत बने। वहीं उन्होंने सभी पत्रकारों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

 रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News