बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी व राहुल गांधी के करीबी नेता ने छोड़ी पार्टी, 35 साल से थे साथ, भाजपा के शुरू की नई पारी

बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी व राहुल गांधी के करीबी नेता ने छोड़ी पार्टी, 35 साल से थे साथ, भाजपा के शुरू की नई पारी

KANPUR  : लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे अजय कपूर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। आज नई दिल्ली में उन्होंने भाजपा की सदस्यता हासिल की। बता दें कि अजय कपूर राहुल गांधी के करीबी माने जाते थे। अजय कपूर यूपी में कांग्रेस के बड़ा चेहरा थे। 

कानपुर से प्रत्याशी बनाने की थी चर्चा

बताया जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें कानपुर से अपना लोकसभा प्रत्याशी बनाना चाहती थी। अजय कपूर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के रिश्तेदार हैं। बड़े उद्योगपति भी हैं। 2002 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद लगातार तीन चुनावों में उन्होंने जीत दर्ज की थी। वह 2002 से 2017 तक विधायक रहे हैं। अजय कपूर कानपुर की गोविंद नगर और किदवई नगर सीट से विधायक रह चुके हैं।

कानपुर का क्षेत्र अब खाली 

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और कानपुर पार्टी के कद्दावर नेता माने जाने वाले अजय कपूर के भारतीय जनता पार्टी में जाने से कांग्रेस में दमदार नेताओं की जगह खाली हो गई है। यह इसलिए भी कहा जा सकता है, क्योंकि कांग्रेस के कानपुर से बड़े नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल अब पूरी तरह कांग्रेस के राजनीति से बाहर हो चुके हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के बड़े नेता के भाजपा में आने से भाजपा वोट बैंक बढ़ेगा। पंजाबी वोट बैंक के अलावा भी अजय कपूर का शहर के दक्षिण क्षेत्र में अच्छा वोट बैंक है। उसका भी भाजपा को फायदा होगा। अजय कपूर  विधानसभा अध्यक्ष यूपी और कानपुर में भाजपा के बड़े नेता सतीश माहना के खास माने जाते हैं।

ऐसे में वह भाजपा में भी पूरी कोशिश करेंगे की उन्हें कोई मजबूत जगह मिले। ऐसे में अजय कपूर के भाजपा में आने से भाजपाइयों में जहां पार्टी का कुनबा बढ़ने की खुशी है। वहीं पर पार्टी के जो लोग आने वाले समय में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं।


Suggested News