बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोच ने किया 400 लड़को का यौन शोषण, मिली 180 साल की सजा

कोच ने किया 400 लड़को का यौन शोषण, मिली 180 साल की सजा

NEWS4NATION DESK : 400 लड़को के साथ य़ौन उत्पीड़न मामले में एक बास्केटवाल कोच को 180 साल की सजा सुनाई गई है। मामला अमेरिका के वाशिंगटन की है। 

बास्केटवाल कोच को वाशिंगटन के जिला कोर्ट ने 400 लड़को के यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराते हुए 180 साल की सजा सुनाई है। 

बताया जा रहा है कि अमेरिका के बास्केटबॉल कोच ग्रेग स्टीफन नौजवानों के लिये खेल का स्कॉलरशिप दिलाने का कार्यक्रम चलाता था। इस दौरान उसने करीब 400 युवा खिलाड़ियों का स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर यौन शोषण किया।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो कोच ग्रेग ने कई लड़को को गन्दे वीडियो और फ़ोटो भी भेजा। इतना ही नही के लड़कों अपने साथ हुए बदसलूकी के बारे में भी बताया। बताया जा रहा है कि ग्रेग जो भी गन्दा काम करता था उसकी रिकॉर्डिंग भी करता था जिसका खुलासा बाद में उसी के करीबी ने किया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए रेकॉर्डिंग डिवाइस को जब्त कर लिया।

वीडियो में करीब 400 लड़कों का फोटो और वीडियो उपलब्ध था जिसके सहारे ग्रेग ब्लैकमेलिंग भी करता था।लड़को का कहना है कि हमलोग अपनी कैरियर की वजह से चुप रहे। 

इसको देखते हुए वाशिंगटन जिला कोर्ट ने ग्रेग को 400 लड़को के यौन उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी के आरोप में दोषी ठहराते हुए 180 साल की सजा सुनाई।

Suggested News