बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के गया में ठंड ने मारी जोरदार इंट्री, 10 डिग्री तक पहुंचा तापमान, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

बिहार के गया में ठंड ने मारी जोरदार इंट्री, 10 डिग्री तक पहुंचा तापमान, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

PATNA : बिहार में अब लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। राज्य में ठण्ड ने अब दस्तक दे दी है। जिससे ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। तापमान में भी लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आस-पास तो वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में कई जिलों में ठंड का एहसास होने लगा है। 

हालाँकि बिहार का गया जिला अभी से ठण्ड से ठिठुरने लगा है। जहाँ लगातार दो दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आस-पास पहुंचा हुआ है। जिससे सुबह शाम के साथ दिन में भी सिहरन का एहसास हो रहा है। 

हालाँकि पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के मौसम की बात करें तो यह आम तौर पर शुष्क बना रहा। राज्य में अधिकतम तापमान 32.2°C मोतिहारी में दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 10.4°C गया में दर्ज किया गया है। हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा गया जिला में जबकि राज्य के शेष भागों में सुबह के समय धुंध और हल्के स्तर का कुहासा छाया रहा। 

हालाँकि बताया जा रहा है की आनेवाले दिनों में बिहार में ठण्ड पूरी तरह से दस्तक दे देगा। जिससे लोगों को जाड़े का एहसास होने लगेगा। हालाँकि लोग अभी से ही ठण्ड से बचने के जुगाड़ में लग गए हैं। लोग गर्म कपडे का इंतजाम करने में जुट गए हैं।  

Suggested News