बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो दोस्तों में लगी बागमती नदी को पार करने की शर्त, एक की डूबने से हुई मौत, दूसरे की बाल बाल बची जान

दो दोस्तों में लगी बागमती नदी को पार करने की शर्त, एक की डूबने से हुई मौत, दूसरे की बाल बाल बची जान

MUZAFARPUR : मुजफ्फरपुर मे शुक्रवार को शर्त मे बागमती नदी पार करने के दौरान 25 वर्षीय युवक डूब गया है। लोगों ने आशंका जताया है की युवक पर मगरमछ ने हमला कर दिया है। घटना जिले के कटरा थाना क्षेत्र स्थित गंगिया हरपुर घाट की है।

 

घटना के बाद इलाके मे अफरातफरी की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी लोगो ने कटरा थाने की पुलिस को दिया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की 25 वर्षीय श्रवण कुमार पुणे में फर्नीचर का कारोबार करता था। छठ पर्व को लेकर घर वापस लौटा था। बागमती नदी को पार करने को लेकर दो दोस्तों में शर्त लगी। नदी पार करने के दौरान श्रवण और प्रिंस बीच मझधार में ही लड़खड़ा गए। 

स्थानीय लोगों के द्वारा एक को तो बाहर निकाला गया। लेकिन वह गहरे पानी मे फंस गया। इसके बाद वह मिल नही सका। घटना के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। छठ पर्व नजदीक होने की वजह से छठ व्रतियों के बीच दहशत बन चुका है। बागमती नदी में मगरमच्छ होने की लोग आशंका जता रहे हैं। बता दे की बीते दिन पूर्व कटरा के विभिन्न इलाकों में बागमती नदी में मगरमच्छ को भ्रमण करते हुए देखा गया है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी नीरज कुमार का कहना है कि दोनों दोस्त बागमती नदी में छलांग लगाया था। पहले एक बार तो पार कर लिया। दूसरा बार दोनों बीच मझधार में ही फंस गया। हल्ला करने के बाद मौके पर स्थानीय लोगो ने भी नदी में छलांग लगा दिया। एक को लोगों ने किसी तरह बचा लिया लेकिन दूसरा को नहीं बचा सके।

मुज़फ्फरपुर से गोविन्द की रिपोर्ट 

Suggested News