बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सदर अस्पताल का हाल ! नशे की हालत में एम्बुलेंस चालक सहित दो गिरफ्तार, ड्यूटी से गायब मिले होमगार्ड जवान

सदर अस्पताल का हाल ! नशे की हालत में एम्बुलेंस चालक सहित दो गिरफ्तार, ड्यूटी से गायब मिले होमगार्ड जवान

NALANDA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद आये दिन राज्य में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। वहीँ बिहार में शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है। इसके बावजूद लोग चोरी छिपे शराब का सेवन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने सदर अस्पताल में शराब के नशे में एम्बुलेंस चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 


घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की सदर अस्पताल में नशे की हालत में हंगामा की सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने मौके से एक एम्बुलेंस ड्राइवर समेत दो लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। वहीँ जांच के दौरान दो होमगार्ड के जवान गायब मिले। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि सदर अस्पताल में एम्बुलेंस ड्राइवर नशे की हालत में हंगामा कर रहा है। 

मौके पर पहुंचेने पर ड्राइवर जितेंद्र कुमार व धनंजय पासवान समेत दो लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि यहां तैनात चार होमगार्ड के जवान में से दो फरार मिले है।

उन्होंने कहा की दोनों से स्पष्टीकरण पूछा गया है। स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें की इसके पूर्व भी नगर थानाध्यक्ष के जांच में दो होमगार्ड के जवान गायब मिले थे। लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण तैनात जवान का मनोबल बढ़ा रहता है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News