बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के 100 से अधिक पदक जीतने पर सीएम नीतीश ने दी बधाई, कहा गौरवान्वित महसूस कर रहे देशवासी

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के 100 से अधिक पदक जीतने पर सीएम नीतीश ने दी बधाई, कहा गौरवान्वित महसूस कर रहे देशवासी

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशियन गेम्स 2023 में भारत के शानदार प्रदर्शन करने और एशियन गेम्स में पहली बार 100 से अधिक पदक जीतने पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि एशियन गेम्स में भाग ले रहे भारत के सभी खिलाड़ी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिये बधाई के पात्र हैं। सभी खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। सभी देशवासी इस महत्त्वपूर्ण उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

बता दें के एशियन गेम्स 2023 का चीन के हांगझोऊ में आयोजन हो रहा है। इसके 14वें दिन तक भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आज शतरंज में भारत ने दो मेडल हासिल किए। पहले महिला टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके बाद पुरुष टीम ने भी सिल्वर मेडल जीता। 

कुश्ती में पुरुषों के 86 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के पहलवान दीपक पूनिया ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। ईरान के पहलवान के खिलाफ दीपक को 0-10 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी कमाल कर दिया। हालांकि उनके हिस्से ब्रॉन्ज मेडल आया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान के खिलाफ फाइनल में 2-1 से जीत दर्ज की। इसके साथ ही 2023 एशियन गेम्स में भारत के नाम 107 मेडल हो गए हैं।     

Suggested News