बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस ने भारत न्याय यात्रा निकालने से पहले ही करा ली फजीहत, प्रोमो वीडियो में अटल बिहारी वाजपेयी की कविता और स्मृति ईरानी की आवाज होने से घोर शर्मिंदा हुए राहुल गाँधी

कांग्रेस ने भारत न्याय यात्रा निकालने से पहले ही करा ली फजीहत, प्रोमो वीडियो में अटल बिहारी वाजपेयी की कविता और स्मृति ईरानी की आवाज होने से घोर शर्मिंदा हुए राहुल गाँधी

DESK। कांग्रेस पार्टी मणिपुर से लेकर मुंबई तक भारत न्याय यात्रा निकालने वाली है। इसकी तैयारियां की जा रही हैं और इस यात्रा के लिए एक प्रोमो वीडियो तैयार किया गया था। इस प्रोमो वीडियो में जिस कविता का प्रयोग किया गया, वाजपेयी जी की कविता थी, जिसे बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने आवाज दी थी। कांग्रेस पार्टी को जब इस गलती का पता चला तो आनन-फानन में वीडियो डिलीट कर दिया गया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत न्याय यात्रा के प्रोमो का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और मजे की बात यह रही कि इसमें जो कविता है, वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 2016 में लोकसभा में अपनी स्पीच के दौरान यह कविता पढ़ी थी। जब यह वीडियो लोगों ने सुना तो कांग्रेस को गलती के बारे में जानकारी दी गई। तब तक यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई यूजर्स ने शेयर कर दिया था। यह वीडियो कांग्रेस के भारत न्याय यात्रा को प्रमोट करने के लिए तैयार किया गया है। वीडियो में दिए गए ग्राफिक्स में पढ़ा जा सकता है कि एक बच्चा पूछता है डैड गूजपंप क्या होता है। फिर डैड जवाब देते हैं गूजबंप, आओ मेरे साथ। इसके बाद स्मृति ईरानी की आवाज वाला वीडियो चलने लगता है।

वीडियो में क्या कहा जा रहा है : बीजेपी सबसे बड़े नेता रहे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कविता को स्मृति ईरानी की आवाज में वीडियो में सुना जा सकता है। इसमें वे कहती हैं, हम जिएंगे तो इस भारत के लिए, मरेंगे तो इस भारत के लिए और मरने के बाद भी गंगाजल में बहती हमारी अस्थियों को कोई कान लगाकर सुनेगा तो एक ही आवाज आएगी-भारत माता की जय। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी इसके लेखक और वॉयस ओवर के बारे में नहीं जानती थी, इसलिए प्रयोग किया गया। बाद में गलती का अहसास हुआ तो वीडियो डिलीट कर दिया गया।

Suggested News