बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में कांग्रेस नेताओं ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी दुबे की 101 वीं जयंती, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर की चर्चा

गया में कांग्रेस नेताओं ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी दुबे की 101 वीं जयंती, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर की चर्चा

GAYA : महान स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय राजनेता, कुशल प्रशासक, श्रमिक नेता और बिहार के मुख्यमंत्री रहे बिन्देश्वरी दुबे की 101 वीं जयंती कॉंग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम मे मनाई गई। इस मौके पर सबसे पहले स्व.बिन्देश्वरी दुबे के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद  उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा ने किया।

जयंती समारोह को बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, सदु लह  फारुकी, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, श्वेतासिंह यादव,  जिला पारिषद, युगल किशोर सिंह, दामोदर गोस्वामी,  मोहम्मद  नवाब अली, शशिकांत कुमार, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, मोहम्मद ताज उद्दीन, प्रदीप शर्मा, बबलू राम, शिव कुमार चौरसिया, भुवन राम,  रामजी  प्रसाद, आदि ने कहा कि स्व बिन्देश्वरी दुबे बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष,  इंटक अध्यक्ष के साथ -साथ बिहार के मुख्यमंत्री के रूप बेहतर कार्य किया। इन्होंने देश के कोलियरी के राष्ट्रीयकरण में अहम भूमिका निभाई थी।

नेताओं ने कहा कि अखण्ड बिहार के मुख्यमंत्री, शिक्षा, परिवहन,  स्वस्थ्य,  परिवार कल्याण मंत्री के साथ, साथ ये लोकसभा एवं राज्यसभा के भी सदस्य रहे। स्व बिन्देश्वरी दुबे भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देशभर के मजदूरों को नई जिंदगी देने का काम किए थे।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News