बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन, कहा केंद्र के इशारे पर राहुल गाँधी को बेवजह परेशान कर रही है ईडी

भागलपुर में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन, कहा केंद्र के इशारे पर राहुल गाँधी को बेवजह परेशान कर रही है ईडी

BHAGALPUR : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी को केन्द्र सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा एक फर्जी मामले में नाहक परेशान करने एवं 15 जून, 2022 को कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय में घुसकर दिल्ली पुलिस द्वारा किये गये बर्बर लाठी चार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटि, भागलपुर द्वारा समाहरणालय के मुख्य द्वार पर एक विशाल धरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना का नेतृत्व बिहार कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सह भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने किया। जिसमें सैकड़ों पुरुष एवं महिला कार्यकर्त्ताओं ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर विधायक शर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के इशारे पर हमारे नेता को ईडी द्वारा बेवजह परेशान किया जा रहा है। सरकारी दमन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की आवाज दबाने के लिए उन पर बेरहमी से लाठीयाँ चलाई जा रही है। इतिहास में पहली बार कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड नई दिल्ली में जबरन घुसकर पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ एवं पत्रकारों पर लाठी चार्ज किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस केन्द्र सरकार को आगाह करना चाहती है कि सरकार अपनी हरकतों से बाज आये। वरना देश भर के कांग्रेस कार्यकर्त्ता इस आन्दोलन को और धारदार बनाकर देश एवं संविधान की रक्षा हेतु अपनी कुर्बानी देने को तैयार है। कार्यक्रम के पश्चात् जिला कांग्रेस कमिटि के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला पदाधिकारी, भागलपुर को भारत के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापण सौंपा। 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटि के अध्यक्ष परवेज जमाल, जिला कांग्रेस कमिटि के कार्यकारी अध्यक्ष डा० अभय आनन्द, विपिन बिहारी यादव, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्षा कोमल सृष्टि, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा, संगठनात्मक चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी ललित फर्शवान, पंकज सिंह, सुनन्दा रक्षित, सोईन अंसारी, सौरभ पारिक, रविन्द्रनाथ यादव, अभिषेक चौबे, मिंटू कुरैशी, मुजप्फर अहमद, अमित आनन्द, संजय राणा, सुरेश मोहन झा, शीतल सिंह निषाद, जितेन्द्र प्र० सिंह, अजय कुमार सिंह, शिवशंकर सिन्हा, सीताराम वर्मा, शंकर सिंह अशोक, पूनम मिश्रा, उषा रानी, पूजा साह, डा० राकेश साह, विजय कुमार झा गांधी, राजेश रंजन राजू, विनय कुमार मिश्रा, विकास सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News