बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए भाजपा के पूर्व प्रत्याशी विश्वनाथ राम, वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने दिलाई सदस्यता

कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए भाजपा के पूर्व प्रत्याशी विश्वनाथ राम, वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने दिलाई सदस्यता

DESK : बक्सर जिले के राजपुर सुरक्षित क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे विश्वनाथ राम ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय 24 अकबर रोड में आयोजित एक मिलन समारोह में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

इस मौके पर एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौड़ और अजय कपूर मौजूद थे. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा एवं कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता सदानन्द सिंह के समक्ष राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.  

इस अवसर पर डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि विश्वनाथ राम के पिताजी बिहार भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक रहें और राजपुर सुरक्षित क्षेत्र से विधायक भी रहें हैं. राम का भाजपा से मोहभंग होने के उपरांत कांग्रेस के नेतृत्व के प्रति उन्होंने विश्वास जताया. 

इनके आगमन से बक्सर सहित शाहाबाद में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी. पिछले चुनाव में राम दूसरे स्थान पर रहें थे और मंत्री सन्तोष कुमार निराला से चुनाव हार गए थे. इस अवसर पर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानन्द सिंह भी मौजूद थे. 

Suggested News