बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा में शामिल हुई कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा, झारखंड के निर्दलीय मुख्यमंत्री रह चुके मधु कोड़ा की हैं पत्नी

भाजपा में शामिल हुई कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा, झारखंड के निर्दलीय मुख्यमंत्री रह चुके मधु कोड़ा की हैं पत्नी

RANCHI : देश के कई राज्यों में कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। अब इस लिस्ट में झारखंड भी शामिल हो गया है. जहां कांग्रेस नेता व चाइबासा से सांसद गीता कोड़ा ने चुनाव से पहले पार्टी का हाथ छोड़ भाजपा का कमल थाम लिया है। गीता कोड़ा झारखंड के निर्दलीय मुख्यमंत्री रह चुके मधु कोड़ा की पत्नी हैं। आज उन्हें भाजपा के पूर्व सीएम बाबू लाल मरांडी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

गीता कोड़ा का भाजपा में शामिल होना झारखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। वह उन नेताओं में थी, जो 2019  में भाजपा की सुनामी में भी पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा से चुनाव जीतने में कामयाब रहीं थी। लोकसभा चुानव से पहले इसे बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक वह राज्य में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए गठबंधन से खुश नहीं थीं। बीजेपी में शामिल होने से पहले उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी आलाकमान को भेज दिया था। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले उनके बीजेपी में शामिल होने से पार्टी को नुकसान होगा।


Suggested News