बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कटिहार में पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा जल्द दुर्घटना की शिकार होनेवाली है डबल इंजन की सरकार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कटिहार में पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा जल्द दुर्घटना की शिकार होनेवाली है डबल इंजन की सरकार

KATIHAR : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कटिहार के राजेन्द्र स्टेडियम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर के पक्ष में आज एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीमांचल के चार जिले आज भी पिछड़ेपन का शिकार है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। यह बिहार की जनता भली भांति जानती है। आज बीजेपी बिहार के साथ साथ केंद्र में भी सरकार में है। इसके बावजूद बिहार विकास के मामले पर आज भी फेल्योर है। उन्होंने बिना नीतीश कुमार का नाम लिये कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार चल रही है जो सत्ता में बने रहने के लिये कभी इधर तो कभी उधर 15 सालों से कर रहे हैं। लेकिन लगता है कि अब डबल इंजन की सरकार जल्द ही दुर्घटना का शिकार होने वाली है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में आजादी को लेकर लड़ते रही है और आज भी लड़ रही है। देश में जम्हूरियत को मजबूत करने की पंडित नेहरू ने नींव डाला था जो आज तक चल रहा है। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी जनता और गरीबों के लिए अपना बलिदान दिया है।  कांग्रेस आज भी उसूल की लड़ाई लड़ रही है। खड़गे ने तारिक अनवर को जिताने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार आरएसएस के एजेंडे को लागू करना चाहती है जो कि कांग्रेस को कभी मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर देश की जनता देश में आरएसएस एजेंडा लागू नहीं करना चाहती है तो  पूरे देश में कांग्रेस समेत महागठबंधन की प्रत्याशियों को संख्या बल के साथ जिताना होगा।

उन्होंने कटिहार जूट मिल की चर्चा करते हुए कहा कि कटिहार जूट मिल कारखाने के लिए पूरे देश मे मशहूर था। पर आज इन 15 सालों के दरमियान कटिहार उद्योग विहीन हो चुका है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में बिहार को क्या मिला और कौन सा  प्रोग्राम आम लोगों के लिए बनाई गई है यह उन्हें बिहार की जनता को बताना चाहिए। उन्होंने बिना नीतीश कुमार का नाम लिये कहा कि तेजस्वी यादव बराबर कह रहे हैं चाचा भाग गए .....चाचा भाग गए तो मैं कहता हूं उन्हें भागने दो। उसे पकड़ कर मत रखो। क्योंकि जिनका उसूल नहीं है। उनको अपने पास रखने से कोई फायदा नहीं। अब बार-बार कांग्रेस और और महागठबंधन इन्हें मौका नहीं देगी। बिहार के लोगों को आप अब बेवकूफ नहीं बना सकते हैं।

खड़गे ने कहा कि बीजेपी और जदयू मिलकर पहले फंसाती है और फिर उन्हें अपने पार्टी में शामिल कराकर बेदाग बना देती है, और कहते हैं कि वे भ्र्ष्टाचार से समझौता नहीं करते हैं। इसलिए अब इनसे होशियार रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लीडर के आने-जाने से अब कोई फर्क नहीं पड़ता है सिर्फ जनता का साथ रहना चाहिए और आम जनता आज भी महागठबंधन के साथ है। हम सांप्रदायिकता ताकतों  से तब तक लड़ेंगे। जब तक हमारे शरीर में जान है। उन्होंने भीड़ को सम्बोधित करते हए कहा कि आज देश में संविधान को बचाने की आवश्यकता है। कुछ लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं। जबकि सच्चाई यह है कि बीजेपी के लोग ना तो आजादी की लड़ाई में कभी साथ थे और ना ही आज हैं। इसलिए जानबूझकर संविधान को खत्म करने की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग आज भी अच्छे दिनों की तलाश में है। 10 सालों से भाजपा केंद्र की सरकार में है और बिहार की सरकार में भी शामिल है फिर भी आज देश में महंगाई चरम पर है। कांग्रेस मोदी सरकार से यह पूछना चाहती है क्या महंगाई ही अच्छे दिन है, जो लोगों को दिखाया जा रहा है। आज रोजगार के लिए हमारे युवा पीढ़ी तरस रहे हैं। अगर केंद्र में हमारी सरकार बनती है तो युवा न्याय के तहत हम 40 लाख के करीब युवाओं को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जो घोषणा पत्र है उसे हुबहू लागू किया जाएगा। इसका हम पूरा भरोसा देते हैं। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अगर केंद्र में इस बार उनकी सरकार बनती है तो पूरे देश में जातिगत जनगणना कराया जाएगा और उसी के आधार पर लोगों को उनका अधिकार दिया जाएगा।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News