बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस संगठन चुनाव की तारीखों का ऐलान : सदस्यता अभियान के बाद प्रखंड, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव

कांग्रेस संगठन चुनाव की तारीखों का ऐलान : सदस्यता अभियान के बाद प्रखंड, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव

दिल्ली. कांग्रेस संगठन चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस ने यह घोषणा की है कि 1 नवंबर 2021 से 31 मार्च सदस्यता अभियान चलाएगी. इसके बाद 16 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2022 के बीच प्रखंड कांग्रेस कमिटियों का चुनाव किया जाएगा.

वहीं 1 जून 2022 से 20 जुलाई 2022 के दौरान जिला कांग्रेस कमिटियों का चुनाव होगा. इसके बाद 21 जुलाई 2022 से 20 अगस्त 2022 प्रदेश कांग्रेस कमिटियों का चुनाव किया जाएगा. बाद में 21 अगस्त 2022 से  20 सितम्बर 2022 के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा. इसमें कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है. इसमें राहुल गांधी के नाम पर फिर से विचार किया जा सकता है.

कांग्रेस ने ऐलान किया है मंहगाई के मुद्दे पर 14 नवम्बर से 21 नवम्बर तक देश भर में जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा. प्रशिक्षण की अहमियत समझते हुए नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाए जाएंगे. 12 नवम्बर से 15 नवम्बर तक वर्धा में प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा.


Suggested News