राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस ने पदयात्रा का किया आयोजन, लोगों से एकजुट होने का किया आह्वान

KATIHAR : राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरा होने पर आज जिला स्तर पर कांग्रेस की तरफ से भारत जोड़ो यात्रा के विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कटिहार में इस कार्यक्रम के तहत ऋषि भवन से शहीद चौक तक कांग्रेस नेताओं ने पदयात्रा निकालकर लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया।

इस मौके पर पूर्व सांसद सह कांग्रेस वर्किंग कमेटी के मेंबर तारिक अनवर ने कहा की भाजपा इंडिया के नाम हटाकर भारत रखने पर आमदा है। यह उनका बचपन है, इंडिया और भारत में कोई अंतर नहीं है। 

Nsmch

डीएमके नेता द्वारा सनातन पर बिगड़े बोल के सवाल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह उनके पार्टी का निजी राय है। कांग्रेस हमेशा सभी धर्म का सम्मान करता है और सर्वधर्म समभाव हमेशा कांग्रेस का विचार रहा है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कटिहार में कदवा विधायक शकील अहमद, मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद के अलावे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट