बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सीएम चन्नी चमकौर साहिब से लड़ेंगे चुनाव

पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सीएम चन्नी चमकौर साहिब से लड़ेंगे चुनाव

N4N DESK : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दिया गया है। इसके बाद सभी पार्टियां जोर आजमाईश में जुट गयी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी की गयी सूची के मुताबिक मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से अपनी किस्मत आजमाएंगे। 

बताते चलें की कांग्रेस पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है। उनमें 86 सीटों से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई हैं। इनमें सीएम चन्नी और सिद्धू के अलावा प्रताप सिंह बाजवा को कादियान सीट से, सुखजिंदर सिंह रंधावा को डेरा बाबा नानक से और हरिंदर पाल सिंह मान को सनोर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। 

वहीँ सुल्तान पुर से नरेश पुरी, पठानकोट से अमित विज, गुरुदासपुर से बारिंदरजीत सिंह पाहरा, दीना नगर से अरुणा चौधरी, श्रीहरगोविंदपुर से मंदीप सिंह रांगर, फतेहगढ़ चुड़ियान से तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार होंगे। जबकि फिल्म एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद, जो कुछ दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई है। उन्हें पार्टी ने मोगा विधान सभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। 




Suggested News